Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAurangabad Police-Public Cricket League Exciting Matches with Notable Performances
रफीगंज, कुटुंबा, अंबा, देव, गोह और देवकुंड की टीम जीती- युवा लीडओबरा में पैक्स की उदासीनता से धान खरीद की रफ्तार धीमी

रफीगंज, कुटुंबा, अंबा, देव, गोह और देवकुंड की टीम जीती- युवा लीडओबरा में पैक्स की उदासीनता से धान खरीद की रफ्तार धीमी

संक्षेप:

औरंगाबाद पुलिस लाइन, दाउदनगर, मदनपुर में खेला गया मुकाबला---------------------------------------------------------------------------------------------------- औरंगाबाद पुलिस-पब्लिक क्रिकेट लीग का आयोजन...

Dec 29, 2025 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद पुलिस-पब्लिक क्रिकेट लीग का आयोजन सोमवार को विभिन्न जगहों पर किया गया। औरंगाबाद के पुलिस लाइन में ग्रुप ए के मैच में रिसियप पर कुटुंबा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रिसियप ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। कुटुंबा ने आठ ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चुलबुल कुमार को मिला जिन्होंने 17 रन बनाए और तीन ओवर में दो विकेट लिए। पुलिस कार्यालय और अंबा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अंबा ने पहले बल्लेबाजी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंबा की टीम ने 12 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। पुलिस कार्यालय की टीम 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी और 68 रनों से अंबा ने मैच जीत लिया। अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जिन्होंने 39 गेंद में धुआंधार 115 रन बनाए। मदनपुर खेल मैदान में ग्रुप एच का मुकाबला हुआ। इसमें पौथू और रफीगंज के बीच मैच हुआ। रफीगंज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। जवाब में 12 ओवरों में पौथू की टीम छह विकेट पर 107 रन बना सकी। रफीगंज ने 12 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजन कुमार को मिला जिन्होंने 13 गेंदों में 32 रन बनाए। ढिबरा और देव के बीच हुए मुकाबले में ढिबरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। ढिबरा ने 12 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। देव की टीम ने 8.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर आठ विकेट से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेसी कुमार को मिला जिन्होंने 23 गेंदों में 58 रन बनाए। ---------------------------------------------------------------------------------------------------- पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट लीग में गोह व देवकुंड की टीम विजेता दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर पुलिस द्वारा चौरम खेल मैदान पर आयोजित पुलिस पब्लिक सद्भावना क्रिकेट लीग के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें पहले मैच में गोह थाना और दूसरे मैच में देवकुंड थाना की टीम ने जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला गोह और उपहारा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उपहारा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोह की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10.01 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए लवकुश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लवकुश ने 29 गेंदों में 69 रन बनाए और तीन विकेट भी हासिल किए। दूसरा मुकाबला देवकुंड और बंदेया की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर देवकुंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 124 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बंदेया की टीम मात्र 31 रन पर ऑल आउट हो गई। देवकुंड की टीम ने 93 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस मैच में देवकुंड के खिलाड़ी सोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।