ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादऔरंगाबाद: नक्सलियों ने ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की

औरंगाबाद: नक्सलियों ने ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की

मदनपुर थाना क्षेत्र के सहियारी गांव निवासी 55 वर्षीय नरेश भोक्ता की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने नरेश भोक्ता को गांव से अगवा किया और मदनपुर थाना क्षेत्र में ही बरही...

औरंगाबाद: नक्सलियों ने ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की
औरंगाबाद। लाइव हिन्दुस्तानFri, 02 Nov 2018 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मदनपुर थाना क्षेत्र के सहियारी गांव निवासी 55 वर्षीय नरेश भोक्ता की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने नरेश भोक्ता को गांव से अगवा किया और मदनपुर थाना क्षेत्र में ही बरही बीघा गांव के समीप ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस वहां पहुंची। शव को बरामद कर लिया गया है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि नरेश भोक्ता का अपहरण नक्सलियों ने कर लिया था। नक्सलियों ने उसके सिर में 3 गोलियां मारी जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। 

एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों ने हत्या की है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई, वह पूर्व में नक्सली संगठन में रहा है लेकिन वर्तमान में संगठन से अलग चल रहा था। उस पर भी कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें