ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादऔरंगाबाद : दाउदनगर में विधायक ने कहा-बाबा गणिनाथ के आदर्शों को अपनाएंदा

औरंगाबाद : दाउदनगर में विधायक ने कहा-बाबा गणिनाथ के आदर्शों को अपनाएंदा

दाउदनगर पुराना शहर स्थित सोन तटीय क्षेत्र के बाबा भूतनाथ प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय मध्यदेशीय हलवाई महासभा दाउदनगर द्वारा बाबा गणिनाथ का 23वां जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया...

औरंगाबाद : दाउदनगर में विधायक ने कहा-बाबा गणिनाथ के आदर्शों को अपनाएंदा
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSun, 15 Sep 2019 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

दाउदनगर पुराना शहर स्थित सोन तटीय क्षेत्र के बाबा भूतनाथ प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय मध्यदेशीय हलवाई महासभा दाउदनगर द्वारा बाबा गणिनाथ का 23वां जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। पूजा अर्चना एंव झंडोत्तोलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साहू ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। मंचीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद ने दीप जला कर किया। श्री प्रसाद ने कहा कि बाबा गणिनाथ ने समाज के शोषित वर्ग को एकजुट कर शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए रोजमर्रा की समस्याओं को चिन्हित कर अन्य समाज के लोगों को साथ लेकर पूरी एकजुटता के साथ समाधान के लिए संघर्ष करें। समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक समस्याओं को एकत्रित कर अन्य समाज के लोगों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित कर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को आगे लाकर उनकी पहचान बनाएं और उन्हें सशक्त बनाए। जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित बनाएं। बाबा गणिनाथ के आदशोंर् को अपनाएं और उनके आदशार्े पर चलने का संकल्प लें। संस्था के प्रखंड अध्यक्ष प्रह्लाद प्रसाद ने कहा कि 1996 से हलवाई समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। सचिव पप्पू गुप्ता, मंजीत अमन समेत अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साहू, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, मदन प्रसाद, परमानंद, मनोज कुमार आदि थे। मध्यदेशीय रत्न से हुए सम्मानित : इस अवसर पर 15 लोगों को मध्यदेशीय रत्न से सम्मानित किया गया। मौके पर कला प्रभा संगम के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें