ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादऔरंगाबाद : हसपुरा में माले नेताओं ने कहा-देश में आर्थिक संकट तो सूबे में विधि व्यवस्था है खराब

औरंगाबाद : हसपुरा में माले नेताओं ने कहा-देश में आर्थिक संकट तो सूबे में विधि व्यवस्था है खराब

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हसपुरा अंचल कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्वलंत समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन और आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षत राजकुमार ने...

औरंगाबाद : हसपुरा में माले नेताओं ने कहा-देश में आर्थिक संकट तो सूबे में विधि व्यवस्था है खराब
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादFri, 20 Sep 2019 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हसपुरा अंचल कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्वलंत समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन और आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षत राजकुमार ने की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेफरल अस्पताल से प्रदर्शन की शुरूआत की। पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव उपेंद्र शर्मा, पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल ने कहा कि देश आर्थिक संकट के दौर में है। दूसरी तरफ राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। दिन दहाड़े हत्या, लूट की घटनाएं हो रही हैं। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। अंचल सचिव व मुखिया चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रखंड के दफ्तरों में रिश्वत के बिना काम नहीं होता। अनाज में कटौती कर लाचार लाभुकों का नाम हटाया जा रहा है। मनरेगा और नल जल योजना की उच्च स्तरीय जांच, इंदिरा आवास में रिश्वत पर रोक, हसपुरा में बाईपास निर्माण, नहरों में नीचले छोर तक पानी देने, गोड़ारी गांव को निर्वाचन सूची में जोड़ने और मतदाताओं के वोटर कार्ड को सुधारने सहित कई मांगे आम सभा के माध्यम से की गई। अर्जुन यादव, चनारिक सिंह, नंदगोपाल यादव, श्याम किशोर सिंह, राम करण राम उपस्थित थे। किसानों की खुशहाली के लिए संघर्ष करेगी माले : दाउदनगर सिंदुआर गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में गांव चलो अभियान के तहत बैठक कर प्रस्तावित स्थल पर डैम बनाने की चर्चा की गई। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सागर शर्मा, किसान नेता जनार्दन प्रसाद सिंह, जिला सचिव कामता प्रसाद ने कहा कि विगत कई दशकों से सिंचाई को लेकर किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। मध्यम किसान भी खेती से भागने पर मजबूर हो रहे हैं। आज खेती का बोझ बटाईदारों के कंधे पर आ गया है। किसानों के सवालों को लेकर आवाज उठाई जाती रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें