सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने का कार्य शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

औरंगाबाद में सब्जी मंडी के आस-पास के विक्रेताओं को फार्म के समीप स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुकानदारों को हटाने के लिए तिरपाल और बांस जब्त किए गए हैं। नगर परिषद और पुलिस की मौजूदगी में सभी को निर्धारित स्थलों पर सब्जियाँ बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने का कार्य शुरू

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में सब्जी मंडी से दुकानदारों को फार्म के समीप भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फार्म के समीप ही थोक और खुदरा विक्रेता रहेंगे। गुरुवार को सब्जी मंडी के आस-पास तिरपाल आदि डालकर बिक्री कर रहे लोगों को वहां से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। काफी संख्या में बांस, तिरपाल आदि को जब्त किया गया। नगर परिषद और स्थानीय पुलिस यहां मौजूद रही। सभी सामग्रियों को जब्त कर ट्रैक्टर पर रखकर आगे भेज दिया गया। सब्जी मंडी के समीप पोस्ट ऑफिस के बगल में ही कई दुकानों का संचालन हो रहा था जिन्हें वहां से हटा दिया गया।

निर्देश दिया गया कि वह अपने तय किए गए स्थल पर जाकर सब्जियों की बिक्री करें। थोक विक्रेता भी वहीं पर अपना सारा सामान रखें और यहां से पूरी तरह हट जाएं। सुविधाओं का विकास वहां किया गया है। अगले कुछ दिनों में सभी लोगों को फॉर्म के समीप ही स्थानांतरित कर दिया जाना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।