जिले में स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या हुई 305, सुविधा बढ़ाने पर जोर
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई, सदर अस्पताल में सिजेरियन की संख्या बढ़ाने का निर्देश की गई। अस्पतालों एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला

औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अस्पतालों एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. अनवर आलम ने अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या बढ़कर 305 हो गई है। शेष स्वीकृत संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर सामुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन सहित अन्य सरकारी भवनों में संचालित किया जाएगा। जहां जगह उपलब्ध नहीं होगी, वहां किराए के भवन में स्वास्थ्य संस्थान शुरू किए जाएंगे।
सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने तथा पीएचसी में प्रसव सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिए। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, गैर-संचारी रोग नियंत्रण, संस्थागत प्रसव, अस्पतालों में दवा एवं जांच सेवाओं की उपलब्धता तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सुचारु संचालन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश प्रसाद सिंह, जिला संचारी एवं गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ मो. नकीब, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह, दाउदनगर के उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला लेखा प्रबंधक मो. अफरोज हैदर, जिला योजना समन्वयक नागेंद्र कुमार केसरी, डीसीएम आनंद प्रकाश, अनुश्रवण पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला महामारी सलाहकार उपेंद्र कुमार चौबे, नीलम रानी, सभी अस्पताल एवं स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा यूनिसेफ के एसएमसी मो. नैयर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




