Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAurangabad District Legal Services Authority Honors Winners of Essay Competition on Drug-Free Society
निबंध प्रतियोगिता में दिव्या, ज्योति, शीतांजलि और साक्षी अव्वल

निबंध प्रतियोगिता में दिव्या, ज्योति, शीतांजलि और साक्षी अव्वल

संक्षेप:

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नशा मुक्त समाज को लेकर किया गया था आयोजन स स स स स सस सस स स स स स सस स सस स

Jan 13, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नशा मुक्त समाज बनाने को लेकर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार प्रथम ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में यह प्रमाण पत्र सौंपा। निबंध प्रतियोगिता में किशोरी सिन्हा कन्या उच्च विद्यालय की दिव्या कुमारी, टाउन इंटर स्कूल की ज्योति कुमारी, अनुग्रह कन्या इंटर स्कूल की शीतांजलि कुमारी और अनुग्रह इंटर स्कूल की साक्षी मिश्रा, राजर्षि विद्या मंदिर के तहजीम परवेज को बेहतर निबंध के लिए सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार प्रथम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि शैक्षिक जीवन में प्रशस्ति पत्र पाने से बच्चों का मनोबल उंचा होता है। छात्राओं को नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं भी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उन्हें जागरूक करना भी है। इस तरह के कार्यक्रम से परिवार के अन्य सदस्य भी जागरूक होते हैं। कहा कि ऐसा देखा जाता है कि कई बार परिवार के सदस्य नशे का सेवन करते हैं। उसके दुष्परिणामों से अवगत नहीं होने के कारण इसका प्रचलन युवाओं में भी हो जाता है। यदि छात्र-छात्राएं जागरूक रहेंगी तो निश्चित रूप से इस तरह के कृत्यों में कमी आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;