औरंगाबाद के पीएचईडी कॉलोनी में 36वें साल भव्य तरीके से होगी दुर्गा पूजा
कृत्रिम फूलों से सजेगा मंदिर, लाइटिंग भी होगी, महाआरती के बाद प्रसाद का होगा वितरण की मूर्ति औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद शहर के पीएचईडी कॉलोनी में शिव क्लब के द्वारा इस साल भी दुर्गा द...

औरंगाबाद शहर के पीएचईडी कॉलोनी में शिव क्लब के द्वारा इस साल भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1989 में यहां दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से नियमित रूप से पूजा हो रही है। भव्यता में साथ होने वाले आयोजन में भाग लेने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। श्री कृष्ण नगर मुहल्ला की बड़ी आबादी यहां दुर्गा पूजा में शामिल होती है। कमेटी के अध्यक्ष सुनील पांडेय, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, राजू लाल, राकेश कुमार देवता, मनीष कुमार, विनय पांडे, नवीन पांडे सहित अन्य लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहां बाहर से मूर्ति लाकर स्थापना नहीं होती है। मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं और उसी की पूजा अर्चना होती है। दुर्गा पूजा यहां भव्य तरीके से मनाई जाती है। यहां मंदिर बना हुआ है और उसी की सजावट होती है। मंदिर को कृत्रिम फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाती है। कमेटी के सभी स्वयंसेवक पूजन में सहयोग करते हैं। बताया कि मंदिर में मां दुर्गा के अलावा भगवान शंकर, मां पार्वती, बजरंग बली, लक्ष्मी, भगवान गणेश और वेंकटेश्वर भगवान की भी मूर्ति स्थापित है। यहां लोगों की अच्छी भीड़ होती है। दुर्गा पूजा में प्रत्येक दिन महा आरती होती है। श्रद्धालुओं के बीच नियमित रूप से प्रसाद का वितरण भी होता है। इस पूरे आयोजन पर दो लाख रुपये से अधिक खर्च होते हैं। पूजन में ताम-झाम की जगह सादगी, शांति और पूजन को महत्व दिया जाता है। की जाती है आकर्षक सजावट आयोजन स्थल से लेकर आदर्श कॉलोनी तक सजावट की जाती है। सड़क के दोनों ओर लाइट लगती है। मंदिर से लेकर फूलमान मंदिर तक भी सजावट की जाती है। श्री कृष्ण नगर मुहल्ला की विभिन्न गलियों में भी लाइट लगाई जाती है। रात में महिलाएं और अन्य लोगों को मंदिर तक आने में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए लाइटिंग होती है। बताया कि मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। दुर्गा पूजा में आस-पास के इलाके में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




