जिले में 19 केंद्रों पर तीन चरणों में होगी एडीईओ परीक्षा
36 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, कड़ी निगरानी व सुरक्षा के इंतजाम 0 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग

औरंगाबाद शहर के 19 केंद्रों पर एडीईओ की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 36 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक चरण में 12-12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार प्रथम चरण की परीक्षा 14 व 15 मार्च, द्वितीय चरण 17 व 18 मार्च तथा तृतीय चरण 20 व 21 मार्च को आयोजित होगी। प्रत्येक चरण में पहले दिन दो पाली और दूसरे दिन एक पाली में परीक्षा ली जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि दो घंटे निर्धारित है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय पहली पाली के लिए सुबह 8 से 9 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 से 1:30 बजे तक तय किया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी और केंद्रों के 200 गज दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। इस क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। डीपीओ भोला कुमार कर्ण ने बताया कि नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षार्थियों व वीक्षकों के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा भवन में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों में एस सिन्हा कॉलेज (1080), आरएलएसवाई कॉलेज (504), केएसएम कॉलेज (600), अनुग्रह इंटर गेट स्कूल (1008), किशोरी सिन्हा गर्ल्स हाई स्कूल (432), राजर्षि विद्या मंदिर (504), टाउन इंटर स्कूल (396), अनुग्रह गर्ल्स हाई स्कूल (504), मिशन स्कूल (720), लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल (720), अपग्रेड हाई स्कूल रावल बीघा (504), बीएल इंडो स्कूल कर्मा रोड (552), अंबिका पब्लिक स्कूल कर्मा रोड (1056), महेश एकेडमी एमजी रोड (540), सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल (600), डीएवी पब्लिक स्कूल दानी बीघा (408), अपग्रेड हाई स्कूल ओरा (576), विवेकानंद वीआईपी पब्लिक स्कूल यारी (816) तथा संत जेवियर्स हाई स्कूल यारी (480) शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


