सूर्य महोत्सव में भाग लेने वाले स्थानीय कलाकार कल देंगे ऑडिशन
देव में राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय में 15 जनवरी को होगा ऑडिशन इसको लेकर 15 जनवरी को राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय, देव में एक दिवसीय ऑडिशन का आयोजन किया जा

औरंगाबाद जिले के देव सूर्य महोत्सव में देव प्रखंड के स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर 15 जनवरी को राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय, देव में एक दिवसीय ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा। ऑडिशन में लोक नृत्य, लोक गायन, शास्त्रीय नृत्य, आधुनिक नृत्य, वादन, नाटक, नृत्य-नाटिका, समूह गीत सहित अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। कलाकारों के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। चयनित कलाकारों को सूर्य महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
प्रतिभागी कलाकारों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक सामग्री के साथ उपस्थित होकर अपनी प्रस्तुति दें। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ ने बताया कि देव प्रखंड के प्रतिभागियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्क्रीनिंग एवं ऑडिशन में शामिल होने हेतु पत्र के माध्यम से निर्देश निर्गत किए गए हैं। देव प्रखंड के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सांस्कृतिक संस्थानों के निदेशक एवं प्रबंधकों को जानकारी दी गई है। इसके साथ ही देव बीइओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों को इस संबंध में अवगत कराएं। इससे संबंधित प्रतिलिपि के माध्यम से देव नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से भी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा देव प्रखंड के सभी इच्छुक एवं प्रतिभाशाली कलाकारों से अपील की गई है कि वे ऑडिशन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




