Aurangabad News: कुटुंबा प्लस टू हाईस्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक पर हमला
Aurangabad News: बीआरसी में कागजात जमा करने जा रहे थे दोनों शिक्षकध्यमिक विद्यालय कुटुंबा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामकिशोर और सहायक शिक्षक मो. वारिस खलील पर 5-6 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट...

Aurangabad News: बीआरसी में कागजात जमा करने जा रहे थे दोनों शिक्षक ओवरटेक कर 5-6 अज्ञात लोगों ने बाइक रोकी और लाठी-डंडे से पीटा; कागजात से भरा झोला लेकर भागे फोटो- 1 अक्टूबर एयूआर 12 कैप्शन : कुटुंबा थाना में आवेदन देने पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक व घायल सहायक शिक्षक। अंबा, संवाद सूत्र।
घटना का विवरण
कुटुंबा पश्चिम बाजार में गुरुवार को सरकारी कागजात लेकर बीआरसी अंबा जा रहे राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटुंबा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामकिशोर और सहायक शिक्षक मो. वारिस खलील पर 5-6 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में सहायक शिक्षक घायल हो गए जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर सरकारी कागजात से भरा झोला लेकर बाइक से लोहरचक की ओर फरार हो गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक के आवेदन के अनुसार, दोनों शिक्षक बाइक से सरकारी कागजात जमा करने बीआरसी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बाजार के समीپ पीछे से आए लोगों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक को बचाने के दौरान सहायक शिक्षक के साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच हमलावर कागजात वाला झोला लेकर भाग निकले। घटना के बाद दोनों शिक्षक कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज कराया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कुटुंबा थाने में आवेदन देकर मामले की जांच और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


