Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsATM Card Scam Uncovered in Dawoodnagar Two Arrested with 86 Cards and Cash
एटीएम कार्ड हेराफेरी कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

एटीएम कार्ड हेराफेरी कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

विभिन्न बैंकों के कुल 86 एटीएम कार्ड, 25 हजार 500 रुपये नकद तथा एक बाइक जब्त 0 रुपये नकद तथा एक बाइक जब्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं दोनों अपराधी फोटो - 29 जनवरी एयूआर 5 कैप्शन- ए

Jan 29, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

दाउदनगर में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खातों से अवैध रूप से पैसा निकासी करने वाले एक गिरोह का दाउदनगर पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के पादुमचक महाराजगंज निवासी प्रमोद कुमार साव और उतरावन निवासी शनि कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों के कुल 86 एटीएम कार्ड, 25 हजार 500 रुपये नकद तथा एक बाइक जब्त की है। गुरुवार को थानाध्यक्ष विकास कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भखरुआं मोड़ के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के समीप कुछ लोगों द्वारा एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर पैसा निकासी करने वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना लाई। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों और बाइक की डिक्की से कुल 86 एटीएम कार्ड बरामद किए गए, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।दाउदनगर थाना कांड संख्या 100/26 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनि कुमार पूर्व में आरा भोजपुर नगर थाना कांड संख्या 107/19 में जेल जा चुका है। इसके अलावा उसकी संलिप्तता दाउदनगर थाना कांड संख्या 402/25 और 485/25 में भी रही है। वहीं, प्रमोद कुमार साव गया जिला के विष्णुपद थाना कांड संख्या 221/23 में जेल जा चुका है तथा उसकी संलिप्तता भी दाउदनगर थाना कांड संख्या 402/25 और 485/25 में पाई गई है।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद मिश्रा, अभिषेक कुमार, सुदीश कुमार, सिपाही संजय कुमार खरवाल और निक्की कुमारी शामिल रहे। प्रेस वार्ता में सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार भी उपस्थित थे।