Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsArrest of Mithun Kumar Involved in Illegal Arms Trade in Duari Village
अवैध हथियार की खरीद बिक्री में शामिल था गिरफ्तार युवक

अवैध हथियार की खरीद बिक्री में शामिल था गिरफ्तार युवक

संक्षेप: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के समीर डीहयारा के पास से शनिवार को गिरफ्तार दुआरी गांव निवासी मिथुन कुमार अवैध हथियार की खरीद बिक्री में शामिल था।...

Sun, 31 Aug 2025 09:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के समीर डीहयारा के पास से शनिवार को गिरफ्तार दुआरी गांव निवासी मिथुन कुमार अवैध हथियार की खरीद बिक्री में शामिल था। पुलिस को छानबीन के क्रम में पता चला कि मिथुन कुमार हथियार की खरीद बिक्री का काम करता है। वह यहां पर पिस्टल की बिक्री करने पहुंचा था। पूछताछ में मिथुन कुमार ने भी बताया है कि वह अपना पिस्टल यहां बचने के लिए आया था। पूछताछ के बाद उक्त युवक को जेल भेज दिया गया। उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।