अमझर शरीफ में 508वें उर्स की तैयारियां पूरी

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

15 और 16 अगस्त को होगा आयोजनअमीर मुहम्मद कादरी साहब के सालाना उर्स की तैयारियां पूरी हो गई। इस बार 15 और 16 अगस्त को उर्स लगने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले जायरीनों, उलेमा, शायरों और...

अमझर शरीफ में 508वें उर्स की तैयारियां पूरी

हसपुरा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल अमझर शरीफ में बिहार में कादरी सिलसिले के संस्थापक माने जाने वाले हजरत सैयद अमीर मुहम्मद कादरी साहब के सालाना उर्स की तैयारियां पूरी हो गई। इस बार 15 और 16 अगस्त को उर्स लगने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले जायरीनों, उलेमा, शायरों और खानकाहों से जुड़े सज्जादानशीनों के स्वागत की तैयारियां भी चल रही हैं। 15 अगस्त को विशेष रूप से रस्म-ए-सज्जादगी अदा की जाएगी। इस अवसर पर दिवंगत पूर्व सज्जादा नशीन नैय्यर बाबू के निधन के बाद उनके बड़े पुत्र मुहम्मद हुसैन कादरी को 15वें गद्दीनशीन किया जाएगा।

रस्म-ए-सज्जादगी

रस्म-ए-सज्जादगी के अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से विभिन्न खानकाहों के सज्जादानशीन एवं प्रतिनिधि अमझर शरीफ पहुंचेंगे। इस दौरान खानकाही परंपराओं और आपसी भाईचारे का विशेष संदेश भी देखने को मिलेगा। इसी रात आध्यात्मिक और साहित्यिक रंग से सजी विशेष महफिल का आयोजन होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले बड़े-बड़े उलेमा, आलिम और शायर अपनी तकरीर और कलाम पेश करेंगे। 16 अगस्त को हजरत सैयद अमीर मुहम्मद कादरी साहब का सालाना उर्स मनाया जाएगा। उर्स के दौरान इस्लामी एवं खानकाही परंपराओं से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक सामानों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। अमझर शरीफ का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की पुरानी सूफी और खानकाही विरासत को भी सामने लाता है।

सामान्य प्रश्न

अमझर शरीफ में उर्स कब मनाया जाएगा?
अमझर शरीफ में उर्स 15 और 16 अगस्त को मनाया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।