मदनपुर में वार्षिक बाल मेला और स्पोर्ट्स मीट आयोजित

Jan 29, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय एरकीकला में गुरुवार को वार्षिक बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट और शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी...

मदनपुर में वार्षिक बाल मेला और स्पोर्ट्स मीट आयोजित

मदनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय एरकीकला में गुरुवार को वार्षिक बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट और शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षक कुंदन कुमार वर्मा ने किया। संगोष्ठी का उद्घाटन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय एरकीकला के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, प्रभारी रामकुमार ठाकुर और वरिष्ठ अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया। संगोष्ठी में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण अभिभावक शामिल हुए, जिसमें बाल विकास, शिक्षा प्रबंधन और शिक्षा जागरण पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर छात्रों ने कला प्रदर्शन, गीत-संगीत, नृत्य, नाटक और वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और कला प्रतिभा दिखाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ---------------------- नवीनगर में मध्य विद्यालय में वार्षिक बाल मेला का आयोजन नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर शहर के न्यू एरिया स्थित मध्य विद्यालय में गुरुवार को सपोर्ट टू प्री-प्राइमरी के तत्वावधान में वार्षिक बाल मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक परिमल सिन्हा ने की। इस अवसर पर उच्च विद्यालय प्लस टू के प्रधानाध्यापक उमाकांत सिंह, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक देव बिहारी सिंह और शिक्षक छेदी बैठा उपस्थित रहे। बाल मेला में आंगनबाड़ी के बच्चों ने नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक परिमल सिन्हा ने कहा कि बाल मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, यह आत्मविश्वास बढ़ाने और छिपी प्रतिभाओं को मंच देने में सहायक है तथा प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;