Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAnimal Smugglers Attack Cow Protectors in Bihar Lawyers Injured
पशु तस्करों ने गौ-रक्षकों पर किया हमला, वकील समेत दो घायल

पशु तस्करों ने गौ-रक्षकों पर किया हमला, वकील समेत दो घायल

संक्षेप:

फोटो- 22 नवंबर एयूआर 23 किया जा रहा इलाज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास शुक्रवार शाम

Nov 22, 2025 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास शुक्रवार शाम पशु तस्करों ने गौ-रक्षकों पर हमला कर दिया। हमले में पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह गो-रक्षक शशांक शेखर और नरसिंहा गांव निवासी दुकानदार प्रमोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिवक्ता शशांक शेखर घर लौट रहे थे तभी एक पिकअप वैन तेज रफ्तार से गुजरती दिखी। लोगों की मदद से वाहन को रोका गया। जांच में उसमें करीब 15 बछड़े ठूंसकर लदे पाए गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान 15-20 की संख्या में तस्करों के सहयोगी मौके पर पहुंच गए और पुलिस व गौ-रक्षकों पर हमला कर दिया। प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया कि तस्करों ने उन पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया। हंगामे के बीच हमलावर पुलिस की मौजूदगी में ही जब्त किया गया पिकअप वाहन छीनकर फरार हो गए। घायल दोनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया कि पथरा गांव के आमिर खान की अगुवाई में तस्कर आए और पुलिस के सामने से वाहन लेकर भाग गए। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।