
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु बांझपन निवारण शिविर लगा, पैनल
औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय दो योजना के तहत बेहतर पशु प्रबंधन को लेकर हसपुरा प्रखंड की कोईलवा पंचायत के अलपा गांव तथा नगर...
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय दो योजना के तहत बेहतर पशु प्रबंधन को लेकर हसपुरा प्रखंड की कोईलवा पंचायत के अलपा गांव तथा नगर परिषद क्षेत्र के गंगटी गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर सह पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर और शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। शिविर में आसपास के गांवों के पशुपालकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने पशुओं से संबंधित समस्याएं चिकित्सकों के समक्ष रखीं। चिकित्सकों ने पशु बांझपन, पोषण और देखभाल से जुड़ी जानकारी दी तथा मुफ्त दवाओं का वितरण किया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर ने बताया कि शिविर से पशुपालकों को लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें पशुओं से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाई जा रही है। जदयू विधायक के नागरिक अभिनंदन की तैयारी पर बैठक नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर की नई मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संतन सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव शंकर प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से जदयू विधायक चेतन आनंद के नागरिक अभिनंदन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। सचिव शंकर प्रसाद ने बताया कि समिति ने संगठन के संयोजक के रूप में श्याम बिहारी सिंह का चयन किया है। संयोजक श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। बैठक में गुलाम मोहम्मद उर्फ मुन्ना, टुनटुन सिंह, सरयू सिंह, रविंद्र पांडेय, शैलेंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद सोनी, सुरेंद्र सिंह, शंकर ठाकुर सहित संघर्ष समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




