Aurangabad News: बैंक खाते से एक लाख रुपए की हुई अवैध निकासी
Aurangabad News: रफीगंज थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज, जांच की मांग ना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में अनिल कुमार ने बताया है कि रफीगंज स्थित एक्सिस बैंक में उनका खाता है।

Aurangabad News: रफीगंज थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज, जांच की मांग औरंगाबाद। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रफीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज निवासी अनिल कुमार के बैंक खाते से बिना जानकारी के एक लाख रुपए की निकासी किए जाने का मामला सामने आया है।
अनिल कुमार की शिकायत
इस संबंध में अनिल कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में अनिल कुमार ने बताया है कि रफीगंज स्थित एक्सिस बैंक में उनका खाता है। उनके खाते से 3 अगस्त 2026 को एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई।
बैंक से मिली जानकारी
उन्हें इस निकासी की कोई जानकारी नहीं मिली और न ही किसी माध्यम से इसका संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि बैंक जाकर खाते की जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते से राशि चेक के माध्यम से निकाली गई है। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार यह राशि एसबीआई ओबरा शाखा के एक खाते में ट्रांसफर की गई है।
पुलिस से जांच की मांग
आवेदन में संबंधित खाते को सुशीला कुमारी के नाम का बताया गया है। एसबीआई ओबरा शाखा के उक्त खाते का विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। अनिल कुमार ने कहा है कि उन्होंने स्वयं उक्त राशि की निकासी नहीं की है और न ही इसके संबंध में उन्हें कोई जानकारी थी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उनकी एक लाख रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है।


