Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAngry Villagers Block Road After Truck Hits Buffalo in Amba Bihar
भैंस को ट्रक से धक्का लगा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

भैंस को ट्रक से धक्का लगा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संक्षेप:

अंबा क्षेत्र में एक ट्रक ने मथुरापुर गांव के पंकज यादव की भैंस को टक्कर मार दी, जिससे भैंस घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास...

Sep 12, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर रोड में दधपा ब्रह्म स्थान के समीप मथुरापुर गांव के पंकज यादव की भैंस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें भैंस घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी प्रशांत त्रिवेदी, पीएसआई मिकू कुमार और एएसआई महेंद्र पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय तक वे जाम हटाने के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान ग्रामीणों ट्रक के चक्के का हवा निकाल दिया और एक ऑटो का शीशा भी तोड़ दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के बार-बार समझाने और बातचीत के बाद जाम हटा और सड़क पर आवागमन बहाल हुआ। जानकारी के अनुसार, भैंस को अंबा के पास किसी गांव में पाल दिलाने ले जाया गया था, और लौटते समय यह हादसा हुआ।