ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबाद अंबा का महिला कॉलेज चला रहा जागरूकता अभियान

अंबा का महिला कॉलेज चला रहा जागरूकता अभियान

अंबा, संवाद सूत्र। अंबा का महिला कॉलेज इंटर नामांकन को लेकर इन दिनों जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत कॉलेज के शिक्षक गांव-गांव जा रहे हैं और छात्रों को ओएफएसएस सिस्टम की जानकारी दे रहे...


अंबा का महिला कॉलेज चला रहा जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादThu, 25 May 2023 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अंबा, संवाद सूत्र। अंबा का महिला कॉलेज इंटर नामांकन को लेकर इन दिनों जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत कॉलेज के शिक्षक गांव-गांव जा रहे हैं और छात्रों को ओएफएसएस सिस्टम की जानकारी दे रहे हैं। अभियान का नेतृत्व प्राचार्य प्रो दिनेश कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया जारी है। इसमें छात्रों को नामांकन के लिए कम से कम 10 संस्थानों का चुनाव करना है। उन्होंने बताया कि छात्र जानकारी के अभाव में किसी भी संस्थान का चयन कर ले रहे हैं, जबकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का यह निर्देश है कि संस्थान के चयन के पहले पिछले वर्ष का कटऑफ मार्क्स अवश्य देख लें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत छात्रों को ओएफएसएस सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी जा रही है ताकि वे सही संस्थान का चुनाव कर ऑनलाइन कर सकें। इससे उन्हें नामांकन में सहजता होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि ओएफएसएस अच्छा सिस्टम है। इसमें छात्रों को अधिक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होती। घर बैठे भी दे विभिन्न संस्थाओं के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उनके नामांकन में दिक्कत न हो इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के जारी किए गए निर्देशों को पढ़ना व समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभियान का लाभ छात्रों को मिल रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें