Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAllegations Against Panchayat Member Vinod for Disruption and Threats in Belwan Panchayat
बीपीआरओ ने पंस सदस्य पर दर्ज कराई प्राथमिकी

बीपीआरओ ने पंस सदस्य पर दर्ज कराई प्राथमिकी

संक्षेप:

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ऋषु राज ने बेलवां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद के खिलाफ हल्ला-हंगामा करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में...

Dec 04, 2025 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

दाउदनगर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ऋषु राज ने बेलवां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद के खिलाफ हल्ला-हंगामा करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बीपीआरओ द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब चार बजे पथरकट्टी निवासी विनोद, उनके चाचा और अन्य लोग कार्यालय में पहुंचे और योजना खोलने का दबाव बनाने लगे। बीपीआरओ ने उन्हें बताया कि योजना का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद ही प्रशासनिक स्वीकृति संभव है, लेकिन इसके बावजूद कार्यालय परिसर में शोर-शराबा किया गया। दर्ज बयान में यह भी उल्लेख है कि विनोद ने दो दिनों के भीतर फाइल नहीं खुलने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी, साथ ही छेड़खानी एवं महिला उत्पीड़न के झूठे केस में फंसा देने की बात भी कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीपीआरओ ने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति सदस्य द्वारा बार-बार सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता रहा है और बिना नियम व निर्देशों के अनुरूप कार्य करने हेतु दबाव बनाया जाता है। विनोद कुमार ने अपने उपर लगाए गए सभी आरोपों को असत्य बताया। कहा कि उन्होंने पार्क निर्माण में अनियमितता की शिकायत वरीय अधिकारियों से की है, इसी कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।