लोगों के सहयोग से मदनपुर में बनेगा कर्पूरी भवन
बैठक में हुआ निर्णय जय ठाकुर ने की, जबकि पूर्व नगर परिषद सदस्य विनोद कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक

मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के शिवनाथ विगहा मोड़ स्थित धर्मदास बाबा परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय नाई विकास संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय ठाकुर ने की, जबकि पूर्व नगर परिषद सदस्य विनोद कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में शिवनाथ बिगहा मोड़ के समीप एक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसे कर्पूरी जयंती समारोह स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और समाज के सहयोग से आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के हर तबके, खासकर गरीब, पिछड़े, दलित और मजदूर वर्ग के लिए काम किया। उन्होंने शिक्षा को निःशुल्क बनाया और अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त कर पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। बैठक में नाई समाज की उपेक्षा और राजनीतिक भागीदारी की कमी पर चिंता जताई गई। साथ ही समाज में एकता बनाए रखने पर बल दिया गया। इस अवसर पर संजय कुमार ठाकुर, सूरजपत ठाकुर, करण राज, कमलेश ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, शत्रुघ्न ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रवीण, शंभू ठाकुर, कपिल ठाकुर, अजीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




