Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAkhilesh Yadav Promises Change in Bihar at Mahagathbandhan Rally
बिहार में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय की होगी स्थापना: अखिलेश

बिहार में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय की होगी स्थापना: अखिलेश

संक्षेप: ओबरा में चुनावी सभा का हुआ आयोजन के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महागठबंधन के पक्ष में प्रचार किया। उन्हों

Tue, 4 Nov 2025 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

ओबरा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में रविवार को महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा आयोजित की गई। इस सभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महागठबंधन के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अब बदलाव तय है और आने वाले समय में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार में सामाजिक न्याय और रोजगार की नई शुरुआत होगी। सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राम ने की, जबकि संचालन मुन्ना अजीज ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कांति सिंह, ओबरा विधानसभा के प्रत्याशी ऋषि कुमार और गोह के प्रत्याशी अमरेंद्र कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अखिलेश ने कहा कि बिहार में सुशासन नहीं, बल्कि दुशासन की सरकार चल रही है। उन्होंने मोकामा की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी इस्तेमाल करने वाली पार्टी है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा साबित हुआ और युवाओं को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार में नौकरी देने की शुरुआत की है। भाजपा के एजेंडे में रोजगार देना कभी रहा ही नहीं। अगर तेजस्वी मुख्यमंत्री बने तो बिहार में रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। बोले, देश में महंगाई चरम पर है। गरीबों की जेब खाली हो रही है और अमीरों का खजाना भर रहा है। भाजपा के राज में पुलिस व्यवस्था कमजोर हुई है। यूपी में हमारी सरकार के समय पुलिस हर घटना पर 5 से 7 मिनट में पहुंच जाती थी। हमने पुलिस को इनोवा कार दी थी लेकिन अब डीजल तक नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जिस सड़क पर प्रधानमंत्री ने विमान उतारा था, वह समाजवादी सरकार की देन थी। भाजपा अब उन्हीं सड़कों पर श्रेय ले रही है। बिहार में जनता अब भूलने वाले मुख्यमंत्री को नहीं चुनेगी। वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका समूह को 30 हजार, वृद्धापेंशन 25 सौ और गरीब परिवारों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में खुशहाली का समय आने वाला है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हर वर्ग को सम्मान और अवसर मिलेगा। सभा में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, विनय प्रसाद, सुबोध सिंह, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, यूसुफ अंसारी, राधेश्याम सिंह, कैफ खान, आशुतोष कुमार और शिव यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।