Ajit Chandra Elected President of Aurangabad Rotary Club - Community Service Initiatives Planned रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने अजीत, सचिव बने दीपक, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAjit Chandra Elected President of Aurangabad Rotary Club - Community Service Initiatives Planned

रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने अजीत, सचिव बने दीपक

रोटरी क्लब भवन में कॉलर चेंज कार्यक्रम का हुआ आयोजनक ठाकुर को सचिव बनाया गया। बुधवार की रात औरंगाबाद के सम्राट अशोक भवन में कॉलर चेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन रोटरी क्लब की पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 14 Aug 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने अजीत, सचिव बने दीपक

युवा समाजसेवी अजीत चंद्रा को औरंगाबाद रोटरी क्लब का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही दीपक ठाकुर को सचिव बनाया गया। बुधवार की रात औरंगाबाद के सम्राट अशोक भवन में कॉलर चेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन रोटरी क्लब की पूर्व गवर्नर बिंदु सिंह, डॉ बीके सिंह, डॉ रवि रंजन, डॉ शोभा रानी, डॉ ओम प्रकाश, डॉ बी. किशोर, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, डॉ धनंजय, अविनाश चौहान, महमूद आलम आदि ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। अतिथियों ने कहा कि रोटरी क्लब समाजसेवा में आगे है।

विश्व के कई देशों में रोटरी क्लब काम कर रहा है। औरंगाबाद जिले में भी बढ़ चढ़ कर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष अजीत चंद्रा ने कहा कि रोटरी क्लब के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता, रक्तदान आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में चंद्रभूषण सिंह, खान इमरोज, अंशुल खेमका, कौशल सिंह पिंटू, रेड क्रॉस के सचिव दीपक कुमार, मनोज सिंह, प्रेम ठाकुर, नवीन ठाकुर, नीलकंठ सेवा समिति के लखन प्रसाद गुप्ता, नीरज गुप्ता लप्पू, महाकाल सेवा शिविर के संस्थापक पवन सिंह, अशोक सिंह, निरंजन कुमार सहित तत्पर युवा मंच व संस्कृति दर्पण संघ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मरगूब आलम ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।