
विद्वता और न्याय प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं अधिवक्ता: प्रधान जिला जज
राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सम्मान से हुए सम्मानित, कार्यक्रम का किया गया आयोजन र्यक्रम का किया गया आयोजन फोटो- 4 दिसंबर एयूआर 13 कैप्शन- गुरुवार को अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित का
अधिवक्ता संघ, औरंगाबाद में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के सम्मान में अधिवक्ता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह और संचालन सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजकुमार वन और विशिष्ट अतिथि परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरूण कुमार, जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता, जिला जज तृतीय अशोक कुमार गुप्ता, जिला जज चतुर्थ दिव्या वशिष्ठ, जिला जज छह निशित दयाल थे। क्रार्यक्रम व्यवस्थापक अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव सह समाजसेवी अधिवक्ता कौशल कुमार सिंह थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारतरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रधान जिला जज राजकुमार वन ने कहा कि आज न्याय परम्परा के सम्मान का दिन है। अधिवक्ता अपनी विद्वता, न्याय प्रतिबद्धता, परिश्रम और नैतिकता के लिए जाने जाते हैं। अधिवक्ता न्यायिक परिवार के अंग हैं। भारत की प्रथम महिला अधिवक्ता कॉनेर्लिया सोराबजी की जीवनी से आज की महिला अधिवक्ताओं को बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है। युवा अधिवक्ताओं को भी अपने वरीय अधिवक्ताओं से विधि कार्यशैली और अनुशासन सीखना चाहिए। कहा कि महापुरुषों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जगनरायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, अवध किशोर सिन्हा, सतीश कुमार स्नेही, राजनंदन सिंह, सुबोध सिंह, देवकांत, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, कौशल कुमार सिंह, रामश्रय सिंह, गिरिजेश नारायण सिंह, पंकज पांडेय, प्रभात कुमार, सहदेव मंडल, मधुरेंन्द्र सिंह, शक्ति कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, इबरार अहमद, विनोद यादव, मनीष, प्रवीण, रंजीत आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




