शिविर में भूमि संबंधी मामलों के आने पर त्वरित निष्पादन के निर्देश
सुशासन सप्ताह के तहत दाउदनगर के शिविर में आए 1603 आवेदन वेदन प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन फोटो- 22 दिसंबर एयूआर 16 कैप्शन- दाउ

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत दाउदनगर प्रखंड परिसर में डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के गायन से हुआ। डीएम के अलावा डीडीसी अनन्या सिंह, डीडीसी प्रमिला देवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप जला कर इसका उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल के चयन में यह प्रयास किया गया कि आयोजन जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र में हो, ताकि प्रशासन सीधे आमजनों के बीच पहुंच सके। दाउदनगर प्रखंड का चयन इसके तहत किया गया। प्रशासन का दायित्व केवल कार्यालय तक सीमित न रहकर जनता के द्वार तक पहुंचना है।
उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन पंचायत स्तर तक करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पर विशेष बल देते हुए कहा कि जनता दरबार एवं शिविरों में सर्वाधिक आवेदन भूमि विवादों से संबंधित प्राप्त होते हैं। ऐसे मामलों में आमजनों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से जुड़े मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा वहां उपस्थित आवेदकों से समस्याओं की जानकारी ली। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस अवसर पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लेबर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं राशन कार्ड का वितरण किया गया। चार दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुल 28 स्टॉल लगाए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, निःशक्तता पेंशन योजना, बैंकिंग सेवा, खाता खोलने की सुविधा, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, सात निश्चय-2 अंतर्गत नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना आदि शामिल रहीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवा प्रदान की गई। --------------------------------------------------------------------------------------------- दाउदनगर के शिविर में आए 1603 आवेदन, 830 का हुआ निष्पादन --------------------------------------------------------------------------------------------- अभियान के दौरान कुल 1603 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 830 आवेदनों का निष्पादन किया गया। 773 आवेदन लंबित हैं जिनके शीघ्र निष्पादन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए हैं। पशुपालन विभाग से 60 आवेदन आए जिसमें 55 का निष्पादन किया गया।, पीएचईडी से पांच आवेदन, श्रम संसाधन विभाग से 457 आवेदन आए जिसमें 150 निष्पादित हुए। गैस एजेंसी से 15 आवेदन आए जिसमें पांच का निष्पादन हुआ। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से 24 आवेदन जिसमें छह का निष्पादन हुआ। कल्याण विभाग से 17 आवेदन आए जिनका निष्पादन हो गया। आपूर्ति विभाग से 31 आवेदन आए जिसमें से 20 निष्पादित, मनरेगा से 165 आवेदन में 105 निष्पादित, आईसीडीएस से 12 आवेदन जिसमें छह निष्पादित, कृषि विभाग से 65 आवेदन आए जिसका शत प्रतिशत निष्पादन हुआ। आवास योजना से 172 आवेदन आए जिसमें 66 का निष्पदन हुआ।, जिला उद्योग केंद्र से 25 आवेदन आए जिनका निष्पादन किया गया। स्वास्थ्य विभाग से 50 आवेदन आए जिनका शत प्रतिशत निष्पादन हुआ। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से 66 आवेदन आए जिसमें 56 का निष्पादन हुआ। जिला बाल संरक्षण इकाई से 50 आवेदन आए जिनका शत प्रतिशत निष्पादन हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



