बोधगया शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए लखनपुर स्कूल के 40 छात्र
फोटो- 28 फरवरी एयूआर 17 ण दल को रवाना करते पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह व अन्य नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड

नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत स्थित मध्य विद्यालय लखनपुर के 40 छात्र-छात्राएं शनिवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल बोधगया के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण बस को पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह, बीईओ राजनारायण राय, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी सिंह, धनंजय कुमार सिंह तथा प्रमेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह ने कहा कि बोधगया एक प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बीईओ राजनारायण राय ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौतिक ज्ञान से अवगत कराना है, ताकि उन्हें अनुभव आधारित शिक्षा मिल सके।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार उर्फ चुनू सिंह ने बताया कि परिभ्रमण के दौरान छात्र विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर, पवित्र बोधि वृक्ष सहित विभिन्न मंदिरों और बौद्ध मठों का भ्रमण करेंगे। परिभ्रमण दल में शिक्षिका अंजू सिंह और दीप्ति मिश्रा भी शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



