ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादऔरंगाबाद में भाजपा नेता समेत 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

औरंगाबाद में भाजपा नेता समेत 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

औरंगाबाद जिले में गुरुवार को कोरोना के 30 मामले सामने आए। संक्रमित लोगों में भाजपा उपाध्यक्ष सहित कई लोग शामिल हैं। इसके बाद से प्रशासन की भी परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार सभी लोगों का...

औरंगाबाद में भाजपा नेता समेत 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
औरंगाबाद हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Jul 2020 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

औरंगाबाद जिले में गुरुवार को कोरोना के 30 मामले सामने आए। संक्रमित लोगों में भाजपा उपाध्यक्ष सहित कई लोग शामिल हैं। इसके बाद से प्रशासन की भी परेशानी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार सभी लोगों का सैंपल पिछले कुछ दिनों में लिया गया था। सुबह में जब रिपोर्ट आई तो सबके होश उड़ गए। संक्रमित लोगों में आर्यन महाजन नाट्य परिषद के अध्यक्ष के अलावा भाजपा उपाध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी संक्रमित हुए हैं जो पूर्व में संक्रमित लोगों की चेन में शामिल थे। औरंगाबाद के कर्मा रोड के कई लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें एक शिक्षक और कांग्रेस विधायक के साथ रहने वाले शिक्षक का परिवार शामिल है। उनके दोनों बच्चे संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा उनकी मां भी संक्रमित हुई हैं।

कर्मा रोड के 11 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीआरपीएफ कैंप के भी एक कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दाउदनगर के तीन लोग, औरंगाबाद के न्यू एरिया के दो लोग, अंबा का एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। महुआ शहीद, मेन बाजार आदि जगहों के लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमण की चपेट में बिजली बोर्ड ऑफिस में कार्यरत एक लेखापाल भी आया है। उसके संक्रमित होने के बाद पूरे परिसर को स्थानीय स्तर से सैनिटाइज कराया गया।

बताया जा रहा है कि औरंगाबाद जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 269 हो गई है जिसमें से 211 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। डीपीएम डा. कुमार मनोज ने बताया कि वर्तमान में 58 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा 698 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें