भक्ति में डूबा काशीपुर, 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

औरंगाबाद। बारुण प्रखंड अंतर्गत काशीपुर गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का राम नाम अखंड हरि कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। बुधवार सुबह शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में...

भक्ति में डूबा काशीपुर, 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू

बारुण प्रखंड अंतर्गत काशीपुर गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का राम नाम अखंड हरि कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। बुधवार सुबह शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्रामीण पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। आयोजन को सफल बनाने में आसपास के गांवों के लोगों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। मंदिर परिसर में दिन-रात श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है और लोग भक्ति भाव से कीर्तन में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का अखंड हरि कीर्तन कराया जाता है, जिससे गांव में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कीर्तन का समापन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।