ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादजिले के 25 गांवों में बनेगी 20-20 कंपोस्ट यूनिट

जिले के 25 गांवों में बनेगी 20-20 कंपोस्ट यूनिट

कंपोस्ट निर्माण के लिए किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। जिले के कुल 25 चयनित गांवों में प्रति गांव 20-20 पिट का निर्माण कराया जाएगा। इस पिट में कंपोस्ट का उत्पादन किया जाएगा। पिट निर्माण के लिए...

जिले के 25 गांवों में बनेगी 20-20 कंपोस्ट यूनिट
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादMon, 16 Jul 2018 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कंपोस्ट निर्माण के लिए किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। जिले के कुल 25 चयनित गांवों में प्रति गांव 20-20 पिट का निर्माण कराया जाएगा। इस पिट में कंपोस्ट का उत्पादन किया जाएगा। पिट निर्माण के लिए किसानों को सात हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 21 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डा. नित्यानंद ने कहा कि कंपोस्ट के इस्तेमाल से खेतों में पैदावार अच्छी होती है और मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहती है। उन्होंने किसानो से रासायनिक खाद की अपेक्षा कंपोस्ट का इस्तेमाल करने को कहा। कार्यक्र्रम समन्वयक ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस को किसानों के लिए अच्छी तरह से तैयार किया जा रहा है। ऐसा प्रयास है कि किसानों को यहां से अधिक से अधिक लाभ मिल सके। खेती के लिए किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी जा रही है। कैसे अधिक उत्पादन हो सके, इसकी भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में कई हेक्टेयर में धान की रोपाई शुरू हो गई है। खेत की उर्वरता बढ़ाने के लिए ढैंचा के उपयोग के बारे में भी किसानों को बताया जा रहा है। ढैंचा खेतों में कैसे लगाया जाता है और इसे खेतों में कब मिलाया जाता है, इसकी भी जानकारी किसानों को दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें