Hindi NewsBihar Newsऔरंगाबादaurangabad police arrested fake ips officer ajay chaudhary from bhojpur district
खुद को बताया 2024 बैच का IPS, यूं किया गुमराह; घंटों पुलिस बल संग करता रहा नाटक

खुद को बताया 2024 बैच का IPS, यूं किया गुमराह; घंटों पुलिस बल संग करता रहा नाटक

संक्षेप:

औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहे युवक का पर्दाफाश हो गया है। भोजपुर निवासी अजय चौधरी ने पुलिस वर्दी, नकली दस्तावेज और झूठी पहचान से बड़ा खेल खेला।

Wed, 29 Oct 2025 05:52 PMHimanshu Tiwari हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को 2024 बैच का आईपीएस अफसर बता रहा था और बाकायदा पुलिस बल के साथ शहर में घूम भी रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अजय चौधरी रविवार को औरंगाबाद पहुंचा था। सोमवार को उसने जिले के एसपी को फोन कर अपना परिचय प्रोबेशनर आईपीएस ऑफिसर के रूप में दिया और सुरक्षा बल की मांग की। आदेश मिलने पर नगर थाने से सुरक्षा बल उसे उपलब्ध करा दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंदिर दर्शन के दौरान खुली पोल

अजय चौधरी सुरक्षा बलों के साथ देव सूर्य मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। वहां पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान उसकी बातों पर शक हुआ। जब अधिकारियों ने उससे पहचान पत्र और आधिकारिक दस्तावेज मांगे, तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसे पकड़कर नगर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में सारा सच सामने आ गया।

अजय चौधरी ने कबूल किया कि वह न तो आईपीएस अफसर है और न ही किसी सरकारी सेवा में है। वह पहले हैदराबाद में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका है और वहीं नौकरी भी करता था। बाद में उसने एयरफोर्स, सेना और अब आईपीएस अफसर बनकर लोगों को धोखा देना शुरू किया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने बारुण थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी सोनी कुमारी से शादी का वादा कर 13 लाख रुपये की ठगी की थी। उसके मोबाइल से पुलिस वर्दी में खींची गई तस्वीरें, फर्जी नियोजन पत्र और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरू में कोई शक नहीं हुआ क्योंकि उसने खुद को आईपीएस बताया था और उसके व्यवहार में आत्मविश्वास था। लेकिन बाद में पूछताछ में सारा मामला खुल गया। सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के बयान पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।