Hindi NewsBihar NewsAurangabad Mob lynching Youth beaten to death on suspicion of stealing rice his wedding scheduled on 8th Feb
औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग: चावल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8 फरवरी को थी शादी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग: चावल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8 फरवरी को थी शादी

संक्षेप:

औरंगाबाद जिले के बारुण में चावल चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृत युवक सुमन कुमार का रिश्ता तय हो गया था। उसकी अगले महीने 8 तारीख को शादी होने वाली थी।

Jan 09, 2026 01:48 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

बिहार के औरंगाबाद जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बारुण में धान चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मिल मालिक, एक मुंशी, मेठ और गुमटी संचालक को हिरासत में लिया था। मृतक की पहचान 28 साल के सुमन कुमार के रूप में हुई है। 8 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी, घर वाले तैयारी में जुटे थे। इसी बीच सुमन की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। सुमन नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव का रहने वाला था। उसकी हत्या सिरिस-बरवाडीह के पास नेशनल हाइवे किनारे स्थित राइस मिल में की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि सुमन बुधवार देर रात को कुछ लोगों के साथ बाहर गया था। इसी दौरान मिल में चोरी का शोर मचाया गया। आरोप है कि मिल में मौजूद लोगों ने सुमन को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। बाद में गंभीर हालत में उसे बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन के अनुसार सुमन कुमार परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसकी मेहनत मजदूरी से घर चलता था। सुमन की शादी 8 फरवरी को तय थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मायूसी छाई हुई है। आसपास के ग्रामीण और मिल कर्मचारियों में भय का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार को उसे परिजन को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:किशनगंज में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में भीड़ ने सब्बीर को पीट-पीटकर मार डाला

एसआईटी का गठन, दो एफआईआर दर्ज

औरंगाबाद सदर एसडीपीओ ने बताया कि सुमन पूर्व में शराब मामले में जेल जा चुका था। पुलिस ने इस केस में दो एफआईआर दर्ज की हैं- एक चोरी की और दूसरी मॉब लिंचिंग में हत्या की। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम से सबूत इकट्ठा करवाए गए हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।