Hindi NewsBihar Newsattack on jitan ram manjhi party prsident anil kumar in gaya
Bihar Election: राजद के लोग बिहार को बंगाल बना रहे, HAM के प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के बाद मांझी

Bihar Election: राजद के लोग बिहार को बंगाल बना रहे, HAM के प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के बाद मांझी

संक्षेप:

Bihar Election: विधायक ने बताया कि दिघौरा में जनसम्पर्क के दौरान 10-15 युवकों ने गाड़ी से उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोग वाहन पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। अंगरक्षकों ने किसी तरह मुझे बचाया।

Oct 30, 2025 08:28 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज संवाददाता, टिकारी, गय जी
share Share
Follow Us on

Bihar Election: बिहार में चुनावी हलचल तेज है। अलग-अलग पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है्ं। हालांकि, बिहार चुनाव से पहले राज्य में चुनावी हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है। अब गया जी जिले में टिकारी विधानसभा क्षेत्र के दिघौरा गांव में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम (से.) के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

HAM के विधायक व एनडीए प्रत्याशी अनिल कुमार पर बुधवार की शाम जनसंपर्क के दौरान हमला किया गया। विधायक और उनके काफिले पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इसमें विधायक और उनके कई समर्थक घायल हो गए। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर और सीवान में गरजेंगे PM मोदी, चुनाव से पहले ताबड़तोड़ प्रचार

विधायक ने बताया कि दिघौरा में जनसम्पर्क के दौरान 10-15 युवकों ने गाड़ी से उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोग वाहन पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। अंगरक्षकों ने किसी तरह मुझे बचाया। जैसे ही दूसरी गाड़ी में बैठा उत्पातियों ने गोली चला दी। मेरी जान बाल-बाल बच गई।

सुरक्षार्थ अंगरक्षक ने भी हवाई फायरिंग की। किसी तरह से गांव से बाहर निकला। जान मारने के इरादे से फायरिंग की गई थी। हमले में सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। विधायक के हाथ, पीठ और पैर में चोट लगी है।

ये भी पढ़ें:छाता लेकर ही घऱ से निकलें! चंपारण, सीवान दरभंगा समेत कई जिलों में भारी बारिश

जीतन राम मांझी ने की निंदा

हम (से) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टिकारी विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार सह विधायक अनिल कुमार के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। सोशल मीडिया एक पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि विधायक अनिल कुमार के ऊपर हुआ हमला विपक्ष के कायरता और हताशा का जीता जागता उदाहरण है। राजद के लोग बिहार को बंगाल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अनिल जी के उपर चले हर पत्थर का जवाब बिहार की जनता वोट के चोट से देगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।