बिहार के खगड़िया में सुबह-सुबह खूनी खेल, घर में घुस परिवार के चार लोगों पर हथौड़े और धारदार हथियार से हमला; 1 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियार और हथौड़े से हमला किया। इसी बीच घायल परी कुमारी घर से भाग कर वहां एक चौकीदार के पास पहुंची और उनसे उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को चौथम सीएचसी लाया गया।

बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर खूनी खेल खेला है। इस हमले में परिवार की एक महिला सदस्य की मौत हो गई है। इन सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में दहशत है। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत कररुआमोड़ में देर रांत करीब एक बजे अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस घटना में बेटी की मौत हो गई है। जबकि पिता और माता सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मृतका घटना में घायल हुए जयकांत पासवान की 25 वर्षीया पुत्री अर्चना कुमारी बताई जा रहाी है। वहीं घटना में जयकांत पासवान, उसकी पत्नी पार्वती देवी के अलावा नतिनी परी कुमारी घायल हैं। घटना का कारण कुछ लोग जमीन विवाद बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार राहुल कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 4-5 आदमी आए थे। दरवाजे पर इन लोगों ने दस्तक दी थी। जब दरवाजा खोल कर उनसे पूछा गया कि क्या बात है, तब वो लोग अचानक घर में घुस गए और इन लोगों ने धारदार हथियार से परिवार के सभी सदस्यों पर हमला शुरू कर दिया।
परी ने चौकीदार को बताया
मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियार और हथौड़े से हमला किया। इसी बीच घायल परी कुमारी घर से भाग कर वहां एक चौकीदार के पास पहुंची और उनसे उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को चौथम सीएचसी लाया गया। वहां अर्चना कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। वही उसके पिता जयकांत पासवान, माता एवं बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयकांत पासवान व उसकी पत्नी को रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वही सोमवार की सुबह सदर एसडीपीओ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच थी और टीम के सदस्यों ने घटना की जांच की है। इधर सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि घटना का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


