बिहार: एएसआई ने दिल्ली की इनफ्लूएंसर की सोशल मीडिया पर लगाई थी बोली, रेप पीड़िता ने शिकायत में क्या-क्या कहा

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

एसएसबी आरोपित एएसआई के सोशल मीडिया पेज की जांच करा रहा है। डिलीट किए गए वीडियो को भी रिकवर करने का प्रयास होगा। पीड़िता ने सोमवार को भी मोबाइल पर नगर थाने की पुलिस से बात की है।

Rape Case
दिल्ली की युवती से बिहार में रेप के मामले में पुलिस की जांच चल रही है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक होटल में दिल्ली की इनफ्लुएंसर के साथ हुई रेप की घटना के बाद अब इस मामले में कई नई बातें सामने आ रही हैं। स्टेशन रोड के होटल में दुष्कर्म पीड़िता दिल्ली की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की सोशल मीडिया पर फोटो डाल बोली लगाई गई थी। एसएसबी के आरोपित एएसआई ने महिला की तस्वीर दिखाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नगर थाने में की गई ऑनलाइन शिकायत में महिला ने इसका जिक्र किया है। साथ ही उसने एसएसबी की जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होकर भी यह आरोप लगाया है। एसएसबी आरोपित एएसआई के सोशल मीडिया पेज की जांच करा रहा है। डिलीट किए गए वीडियो को भी रिकवर करने का प्रयास होगा। पीड़िता ने सोमवार को भी मोबाइल पर नगर थाने की पुलिस से बात की और उन्हें बताया कि 22 सितंबर तक थाने में हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराएगी। फिलहाल वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर है।

नगर थाने की पुलिस के अनुसार सीसीटीएनएस पर महिला द्वारा की गई शिकायत प्राप्त हो गई है। अब महिला को थाने में आकर अपना बयान देना होगा। साथ ही आवेदन पर हस्ताक्षर भी लिया जाएगा। इसके अलावा घटनास्थल भी पीड़िता से चिह्नित कराया जाएगा, ताकि मामले में आगे की जांच व कार्रवाई की जा सके। उधर, मामले में एसएसबी की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच कमेटी के समक्ष दिल्ली की दुष्कर्म पीड़िता के अलावा लखनऊ की दो अन्य महिला इनफ्लुएंसर ने बयान दर्ज कराया था।

इसके आधार पर एसएसबी ने आरोपित एएसआई को निलंबित किया है। साथ ही निलंबित एएसआई को मुख्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। मामले में एएसआई के साथी दुष्कर्म के आरोपित के लखनऊ में ठिकाने की भी पुलिस ने पीड़िता से जानकारी ली है, ताकि एफआईआर दर्ज होने के साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा सके।

युवती को दिल्ली से मुजफ्फरपुर बुलाया गया था

बता दें कि इस मामले में दिल्ली निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया था कि एसएसबी के एएसआई , कम्युनिकेशन ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराने और फॉलोअर बढ़ाने का झांसा देकर सात दिसंबर, 2025 को मुजफ्फरपुर बुलाया था। पीड़िता अपने दो साल के बच्चे के साथ यहां आई थी। युवती को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया था। इस होटल में एएसआई के साथी ने उनसे दुष्कर्म किया था। पीड़िता का कहना है कि उनका गंदा वीडियो भी बना लिया गया था और विरोध करने पर हत्या की धमकी दी गई थी। पीड़िता का आरोप है कि एएसआई और उनके साथी ने ब्लैकमेल कर उनसे पैसे भी लिए। पीड़िता ने नगर थाना से पहले एसएसबी मुख्यालय में ऑनलाइन शिकायत भेजी थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार: एएसआई ने दिल्ली की इनफ्लूएंसर की लगाई थी बोली, रेप पीड़िता बोली