Hindi NewsBihar NewsAshwini Choubey not get place on stage in BJP meeting returned from program
बीजेपी की बैठक में अश्विनी चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली, कार्यक्रम से लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री

बीजेपी की बैठक में अश्विनी चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली, कार्यक्रम से लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री

संक्षेप:

पटना में बिहार चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली। इसके बाद वे कार्यक्रम से लौट गए।

Jul 02, 2025 11:16 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की पटना में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे नाराज हो गए। चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली, तो वे कार्यक्रम से लौट गए। पटना के ज्ञान भवन में बुधवार को यह बैठक आयोजित की गई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं को टिप्स दिए। इस दौरान बिहार में बीजेपी के सांसद, विधायक, एमएलसी, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी समेत लगभग 1200 नेता मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके अश्विनी चौबे भी इस बैठक में शामिल होने सुबह ज्ञान भवन पहुंचे। मंच पर पहुंच कर वह कतार में लगी कुर्सियों पर अपना नाम खोजने लगे। वह स्टेज पर एक छोर से दूसरे छोर तक गए, मगर उन्हें अपना नाम किसी भी कुर्सी पर नहीं मिला। इसके बाद वह मंच से उतरकर कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।

इसी दौरान जब पत्रकारों ने चौबे से पूछा कि वह यहां से क्यों जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि पटना में सनातन महाकुंभ को लेकर उनका कार्यक्रम है। वह वहां जा रहे हैं। हालांकि, चौबे ने किसी भी तरह की नाराजगी की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद वे ज्ञान भवन से निकल गए।

ये भी पढ़ें:पटना आ रहे बाबा बागेश्वर, गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ में कथा कहेंगे

बक्सर से सासंद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे का पिछले साल लोकसभा चुनाव में टिकट काट दिया गया था। इसके बाद से कई बार उनकी पार्टी के सीनियर नेताओं से नाराजगी की खबरें आती रही हैं।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।