एक दलित का हेलीकॉप्टर चढ़ना पचा नहीं, दो दिन उड़ा तो नजर में चढ़ गया: अशोक चौधरी

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की हिट लिस्ट में टॉप टारगेट बने जनता दल यूनाइटेड के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि दलित दो दिन हेलीकॉप्टर पर चढ़ गया तो सबकी नजर में चढ़ गया।

एक दलित का हेलीकॉप्टर चढ़ना पचा नहीं, दो दिन उड़ा तो नजर में चढ़ गया: अशोक चौधरी

जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर के निशाने पर चल रहे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मंत्री अशोक चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि दलित का हेलीकॉप्टर चढ़ना आज भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि वो दो दिन हेलीकॉप्टर में क्या उड़ लिए, सबकी नजर में चढ़ गए। बता दें कि प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर कई किस्तों में सांसद बेटी शांभवी चौधरी के लिए लोकसभा चुनाव का टिकट खरीदने से लेकर 200 से 500 करोड़ तक की संपत्ति जुटाने और ठेकों में 5 परसेंट कमीशन वसूलने का आरोप लगाया है।

अशोक चौधरी ने शांभवी चौधरी के लिए टिकट खरीदने वाले आरोप पर कोर्ट में केस कर दिया है, जबकि दो साल में 200 करोड़ की संपत्ति जुटाने के आरोप पर 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। प्रशांत किशोर ने सोमवार को अशोक चौधरी को चेतावनी दी है कि सात दिन में अगर वो केस और नोटिस वापस नहीं लेते हैं तो अगली बार वो उनकी 500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा करेंगे।

अशोक चौधरी ने ठेकों में 5 परसेंट कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई; प्रशांत किशोर का नया आरोप

अशोक चौधरी ने एक डिजिटल चैनल से बातचीत में प्रशांत किशोर के विभिन्न आरोपों पर कहा कि जन सुराज पार्टी के नेता को उनसे ज्यादा प्यार है। चौधरी ने कहा- “किसी-किसी को किसी-किसी से ज्यादा प्यार हो जाता है, क्या करिएगा। प्यार और जंग में सब जायज है। हम लोग उस तरह का प्यार नहीं करते हैं। हम लोग राजनीतिक लोग हैं, राजनीतिक लड़ाई लड़ते हैं।”

अशोक चौधरी पर आरोपों से नीतीश कुमार पर बढ़ रहा प्रेशर, अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी बोल दिया

22 अगस्त को अशोक चौधरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने हेलिकॉप्टर से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान गए थे। तब से उनके हेलीकॉप्टर और उस की फंडिंग पर सवाल उठ रहा है। इस पर चौधरी ने कहा- “लोगों को पचता नहीं है। देश बदल गया, दुनिया बदल गई, विचारधारा बदला नहीं। अशोक चौधरी दो दिन हेलिकॉप्टर चढ़ गया तो सबकी नजर में चढ़ गया। दलित का हेलिकॉप्टर चढ़ना अभी भी पसंद नहीं आ रहा लोगों को।” उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राजनीति करेंगे, देश भर दोस्त बनाएंगे तो दो दिन क्या, महीना भर के लिए हेलिकॉप्टर आ जाएगा, बिना पैसे का, ये कौन सी बड़ी बात है।

अशोक चौधरी से JDU ने जवाब मांगा; प्रशांत किशोर के आरोपों पर नीरज ने तेजस्वी की भी याद दिलाई

अशोक चौधरी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि गुत्थम-गुत्थी में तो उनको मजा ही आता है। उन्होंने कहा- “आदेश होगा तो क्यों नहीं लडे़ंगे। हम तो चुनाव लड़ते-लड़ाते ही रहे हैं। गुत्थम-गुत्थी में तो मजा ही आता है हमको। पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ जाएंगे।” दलित सीएम कैंडिडेट के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि वो पार्टी लाइन के साथ हैं। बता दें कि जेडीयू ने नीतीश कुमार को सीएम कैंडिडेट घोषित कर रखा है, जिस पर एनडीए के बाकी दलों में भी आम सहमति है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।