खगड़िया में आशा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने गला रेता

खगड़िया में आशा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने गला रेता

संक्षेप:

खगड़िया जिले में आशा कार्यकर्ता की हत्या की हड़कंप मच गया। घर में घुसकर पूनम वर्मा की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Sep 06, 2025 08:44 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, गोगरी/खगड़िया
share

खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुश्कीपुर कोठी रहने वाली आशा कार्यकर्ता 43 वर्षीया पूनम वर्मा की बदमाशों ने धारदार हथियार से शनिवार की शाम गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका आशा कार्यकर्ता मुश्किपुर कोठी के रहने वाले ज्ञान किशोर सिंह उर्फ डमरू की पत्नी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पूनम वर्मा अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ता थीं, और एएनएम की डिग्री लेकर अपने निजी आवास पर डिलिवरी कराने का काम करती थी। उस आवास में वो अकेली रहकर डिलिवरी कराने का काम करती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार की शाम को लगभग चार बजे उनके परिजन जब घर गए, तो देखा कि उसका गला कटा हुआ है और खून की धारा बह रही है। इसके बाद वह शोर मचाने लगा। उसके शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की खबर सुनते ही गोगरी अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष अजीत कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। इस तरह की निर्मम घटना को अंजाम किसने दिया इसका खुलासा फिलहाल नही हो सका है।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में सौतन के साथ मिलकर पति ने पत्नी को मार डाला, शव बालू में गाड़ कर फरार
बिहार में बेटी ने हथौड़ी से हमला कर पिता को मार डाला, बेड़ियों में जकड़ी रहती थी
भाभी ने खाना देने से कर दिया इनकार, पटना में देवर ने खंती से पीट-पीटकर मार डाला

आशा कार्यकर्ता की गला रेतकर हत्या की घटना आमलोगों के बीच एक पहेली बनी हुई है। बताया गया कि उससे किसी से कोई विवाद भी नही है। फिर भी उनकी हत्या बादमाशों ने क्यों की यह एक सवाल बना हुआ है। चर्चाओं ने कहा जा रहा है कि हत्या की घटना को तीन से अधिक बदमाशों ने अंजाम दिया है। इधर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होगी।