
Arrah Chunav Result: आरा में बीजेपी के संजय सिंह टाइगर की धमाकेदार जीत, कय्यूमुद्दीन अंसारी बड़े अंतर से पराजित
संक्षेप: Arrah Chunav Result: आरा सीट पर बीजेपी के संजय सिंह टाइगर ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। सीपीआई माले के कय्यूमुद्दीन अंसारी हार गए और जन सुराज के विजय गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
Arrah Chunav Result 2025: भोजपुर जिले की सबसे चर्चित आरा विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय सिंह टाइगर ने जीत दर्ज की है। आरा विधानसभा के अंतिम नतीजे आते ही तस्वीर एकदम साफ हो गई, जहां बीजेपी के संजय सिंह टाइगर ने 94,201 वोटों के साथ धमाकेदार जीत हासिल की। सीपीआई माले प्रत्याशी कय्यूमुद्दीन अंसारी 19,581 मतों से पीछे रह गए, जबकि जन सुराज पार्टी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। पूरा मुकाबला शुरुआत से ही संजय सिंह के पक्ष में झुका दिखा।

10:00 PM - Arrah Assembly Seat Result LIVE 2025: आरा में बीजेपी के संजय सिंह टाइगर की धमाकेदार जीत, कय्यूमुद्दीन अंसारी बड़े अंतर से पराजित
आरा विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर ने 94,201 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। सीपीआई (माले) के कय्यूमुद्दीन अंसारी 74,620 वोटों पर 19,581 मतों से हार गए, जबकि जन सुराज पार्टी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता 5,800 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला संजय सिंह के पक्ष में एकतरफा दिखाई दिया।
03:13 PM - Arrah Assembly Seat Result LIVE 2025: आरा में बीजेपी के संजय सिंह टाइगर की बढ़त तेज, माले के कय्यूमुद्दीन अंसारी पीछे
आरा विधानसभा सीट पर अठारहवें राउंड की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह ‘टाइगर’ 65,101 वोटों के साथ मजबूत बढ़त में हैं, जबकि सीपीआई(एम-एल) प्रत्याशी क़य्यूमुद्दीन अंसारी 54,893 वोटों पर 10,208 मत पीछे चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता 3,624 वोटों पर टिके हैं और मुकाबला अब स्पष्ट रूप से संजय सिंह के पक्ष में झुकता दिख रहा है।
01:59 AM - Arrah Assembly Seat Result LIVE 2025: आरा में 14वें राउंड की गिनती तक बीजेपी के संजय सिंह टाइगर की बढ़त बरकरार, माले के कय्यूमुद्दीन अंसारी दे रहे टक्कर
आरा विधानसभा सीट पर चौदहवें राउंड की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह ‘टाइगर’ 50,483 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि सीपीआई(एम-एल) प्रत्याशी कय्यूमुद्दीन अंसारी 48,108 वोटों पर सिर्फ 2,375 मत पीछे चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता 2,553 वोटों पर टिके हैं और यहां मुकाबला फिलहाल दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच काफ़ी क़रीबी बना हुआ है।
11:47 AM - Arrah Assembly Seat Result LIVE 2025: आरा सीट पर माले के कयामुद्दीन अंसारी की मजबूत बढ़त, बीजेपी के संजय सिंह टाइगर पीछे
आरा विधानसभा सीट पर छठे राउंड तक की मतगणना में माले उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी 22326 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के संजय सिंह टाइगर 19663 मतों पर पीछे हैं और दोनों के बीच 2663 वोटों का अंतर बन चुका है। जन सुराज पार्टी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता 991 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर काफी पीछे हैं। बढ़ते रुझानों से संकेत मिलता है कि आरा सीट पर मुकाबला अब माले और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में बदल गया है, जहां हर राउंड के साथ वोटों का अंतर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
09:33 AM - Arrah Assembly Seat Result LIVE 2025: आरा सीट पर बीजेपी के संजय सिंह टाइगर की बढ़त, जन सुराज और माले में सीधी टक्कर
आरा विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर आगे चल रहे हैं। उनके सामने जन सुराज पार्टी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता और सीपीआई (माले) के कयामुद्दीन अंसारी के बीच प्रमुख मुकाबला बना हुआ है। शुरुआती बढ़त के बाद बीजेपी समर्थकों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
07:33 AM - Arrah Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
Arrah Assembly Seat Result LIVE 2025: आरा सीट की मतगणना प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में मशीनें खोली जाएंगी। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की संभावना है।





