सेना के जवान ने कार से मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कुचला, मौत

Oct 19, 2024 02:23 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल जिले के पिपरा में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के साथ कोलकाता ड्यूटी जॉइन करने जा रहे सेना के एक जवान ने कार से महिला को टक्कर मार दी।

सेना के जवान ने कार से मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कुचला, मौत

बिहार के सुपौल जिले के पिपरा में शनिवार को सेना के जवान ने कार से महिला को कुचल दिया। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा पिपरा थाना इलाके के श्यामनगर में नेशनल हाइवे 106 पर सुबह के समय हुआ, जब महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। वहीं, उसे टक्कर मारने वाला जवान ड्यूटी जॉइन करने परिवार के साथ कोलकाता जा रहा था। महिला की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। प

मृतका की पहचान रामपुर पंचायत के पकड़ी वार्ड 18 निवासी जनार्दन मंडल की पत्नी सीता देवी (50) के रूप में हुई है। वह सुबह के समय सड़क किनारे वॉक पर निकली थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए पिपरा सीएचसी ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुपौल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने परिजन को आश्वासन देकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की आगे की कार्यवाही में जुटी है। दूसरी ओर, हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए आक्रोषित ग्रामीणों ने कार और उसमें सवार सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अमित ककुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि घोंघडिया निवासी एक शख्स कार चला रहे थे। वह सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। ड्यूटी जॉइन करने के लिए वे अपने घर से कार में सवार होकर परिवार के साथ कोलकाता के लिए निकले थे। तभी श्यामनगर में उनकी कार से महिला को टक्कर लग गई।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।