Hindi NewsBihar NewsAre there friendly fights in elections public will answer Jitan Ram Manjhi takes a dig at the Grand Alliance
चुनाव में फ्रेंडली फाइट भी होती है? जनता जवाब देगी; महागठबंधन पर जीतनराम मांझी का तंज

चुनाव में फ्रेंडली फाइट भी होती है? जनता जवाब देगी; महागठबंधन पर जीतनराम मांझी का तंज

संक्षेप:

बिहार चुनाव में कई सीटों पर महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट देखी जा रही है। जिस पर हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में क्या 'दोस्ताना' लड़ाई भी होती है। इसका जवाब जनता देगी। 

Oct 21, 2025 03:36 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव में कई सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दल आमने-सामने हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी या इंडिया गठबंधन में जो भी लोग हैं, वे सब अपने निजी स्वार्थ के लिए हैं। उन्हें देशभक्ति और राजभक्ति से कोई मतलब नहीं है। जहां स्वार्थ होगा, वहां मतभेद तो होंगे। आज सीट शेयरिंग नहीं कर पाए। कई सीटों पर महागठबंधन के आपस में फ्रेंडली फाइट कर रहे हैं। ऐसा कहीं चुनाव में होता है। इसका जवाब जनता देगी। अगर आप अगर आप गठबंधन में एकजुट नहीं रह सकते, तो मौका मिलने पर भी सरकार बनाने में दखलअंदाजी करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मांझी ने कहा कि ऐसा गठबंधन अगर आज सरकार बनाएंगा, तो कल टूट जाएगी। जब तक स्थिर सरकार नहीं होगी, किसी भी राज्य या देश में विकास नहीं होगा। ये सिर्फ एनडीए से ही संभव है। राजग की सरकार बनेगी, राज्य की सेवा होगी और डबल इंजन की सरकार गति पकड़ेगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में 'सूरत कांड', जन सुराज के 3 कैंडिडेट को BJP ने जबरन बिठा दिया: पीके
ये भी पढ़ें:जन सुराज के कैंडिडेट किडनैप नहीं; पीके ने अमित शाह संग फोटो दिखा लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें महागठबंधन में 10 से ज्यादा सीटों पर अलायंस के सहयोगी दल आमने-सामने हैं। चार सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस और 8 सीटों पर अन्य कांग्रेस और लेफ्ट दलों की फ्रेंडली फाइट है। दोनों चरणों के नामांकन की तारीख निकल जाने के बाद भी महागठबंधन ने सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि गठबंधन के सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। सभी ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

आरजेडी ने 143, कांग्रेस ने 62, माले के 20, वीआईपी के 14, सीपीआई के 6 और सीपीएम के 4 प्रत्याशी मैदान में है। कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होने के चलते 243 सीटों से ज्यादा महागठबंधन के कैंडिडेट हैं। ऐसे में एनडीए के नेता महागठबंधन पर तंज कसने से नहीं चूक रहे हैं।