ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाघुरना के युवक की नोएडा में मौत

घुरना के युवक की नोएडा में मौत

घुरना ओपी क्षेत्र के डुमरबन्ना गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी नरेश मेहता के इकलौते पुत्र राजकुमार मेहता (32) की 30 अगस्त को नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर...

घुरना के युवक की नोएडा में मौत
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 02 Sep 2018 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

घुरना ओपी क्षेत्र के डुमरबन्ना गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी नरेश मेहता के इकलौते पुत्र राजकुमार मेहता (32) की 30 अगस्त को नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसर गया।

परिजनों में कोहराम मच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिछले 11 वर्षों से नोएडा में रहकर अपना व्यवसाय कर रहे थे। जानकारी मुताबिक राजकुमार अपने निजी स्कार्पियो वाहन से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहा था। इसी क्रम में नोएडा के परी चौक के पास ट्रक ने स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका ईलाज नोएडा के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। नोएडा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक की मौत के बाद परिजनों व गांवो में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग मौत को सड़क दुर्घटना बता रहें हैं तो कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि किसी साजिश की तहत उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।

बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही खुलासा हो पाएगा। शुक्रवार की शाम शव घर लाया गया। मृतक की पत्नी रेणु देवी मौत की खबर सुनते ही बेसुध पड़ी है। राजकुमार अपने पिता का एकलौता संतान था। इसी के कमाई से उनके परिवार का भरण पोषण होता था। मृतक को एक लड़का व दो लड़की है। इकलौते बेटे के निधन से पूरा परिवार सदमे में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें