Hindi NewsBihar NewsAraria NewsYouth Festival Concludes in Araria Participants Awarded for Artistic Excellence
 दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, प्रतिभागी पुरस्कृत

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, प्रतिभागी पुरस्कृत

संक्षेप:

अररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिए गए। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और बताया कि कला में निरंतरता आवश्यक है। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Thu, 4 Dec 2025 12:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता बिहार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव बुधवार को स्थानीय टाऊन हॉल में संपन्न हो गया। समापन समारोह के दौरान युवा उत्सव में आयोजित विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागियों को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार और अन्य अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया। वहीं आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों और निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय के कला शिक्षक शिक्षक राजेश कुमार और युवा शिक्षक आकाश राज ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं पहला स्थान या प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों में जगह नहीं बना पाने वाले प्रतिभागियों को भी हौसला बुलंद रखने और अगली बार आयोजित होने वाले युवा उत्सव में पूरी तैयारी से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारी सन्याल कुमार ने कहा कि कला कोई एक दिन का काम नहीं। गायन, नृत्य और पेंटिंग सहित अन्य सभी विधाओं में निरंतर मेहनत करते रहने से ही कला निखरती है।उन्होंने कहा कि पहले वो कलाकार हैं फिर अधिकारी। युवा उत्सव के सफल आयोजन में सहभागिता और सक्रिय योगदान के लिए उन्होंने न केवल प्रतिभागियों बल्कि स्कूल के शिक्षकों, कला शिक्षकों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, मीडिया कर्मियों और अधिकारियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को इस शानदार अंजाम तक पहुंचाने में सबों का योगदान रहा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विधाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 19 और 20 दिसंबर को मधुबनी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित प्रतिभागियों से उन्होंने पूरी मेहनत से तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और उत्सवों में मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। ताकि उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन मिले।