Hindi NewsBihar NewsAraria NewsYoung Woman Abducted and Raped by Man Promising Marriage in Narpatganj
प्रेम प्रसंग में शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म

प्रेम प्रसंग में शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म

संक्षेप:

नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थानां क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रह

Dec 11, 2025 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थानां क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रह रही एक 20 वर्षीया युवती को शादी का प्रलोभन देकर युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के पहले आरोपी युवक ने चौपहिया वाहन से युवती को अगवा किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को घटनास्थल के समीप छोड़कर भाग निकला। इस बाबत पीड़िता ने नरपतगंज थाना में आरोपी युवक रानीगंज के हिंगना परमानपुर निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुष्कर्म पीड़िता का घर भी इसी गांव के आसपास बताया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिलहाल युवती नरपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसी के घर रही थी। नरपतगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया गया कि वे अपनी मौसी के घर पर थी। इसी बीच दीपक कुमार मंडल प्रेम प्रसंग की बात करते हुए शादी करने की बात कर रहा था। इसी को लेकर नौ दिसंबर को रात को करीब 02 बजे जब हम शौच के लिए बाहर निकले तो दीपक कुमार मंडल ने अपने साथ पांच की संख्या में युवक राजा कुमार, गोलू कुमार के साथ मिलकर मुझे चारपहिया वाहन पर जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया। इसके बाद ये मुझे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गये। इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शादी के प्रलोभन देकर दुष्कर्म मामले में पीड़िता के आवेदन पर प्रथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।