Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-विधान से हो रही पूजा अर्चना

हिन्दुस्तान, अररिया
share

Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर से लेकर गांव तक भगवान श्री

Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-विधान से हो रही पूजा अर्चना

Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर से लेकर गांव तक भगवान श्री कृष्ण की रंग में रंग गया है। जिलेभर में उत्साह व उमंग का माहौल है। जिला मुख्यालय के कृष्ण घरा, खरहैया बस्ती, जयप्रकाशनगर मोहल्ला समेत अन्य राधा-कृष्ण मंदिरों के अलावे जिले के अलग-अलग जगहों पर पूजा पंडालों में पूजन व दर्शन को लेकर विशेष इंतेजाम किये गये हैं। मंदिरों व पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी दुधिया बल्व के सहारे मंदिरों को आकर्षक लुक दी गयी है। भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर परिसर में पूजा पंडाल भी बनाये गये हैं।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों को दिनभर सजाने और संवारने का काम चलता रहा। भगवान श्री कृष्ण पर आधारित भजनों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। वहीं, भगवान श्री कृष्ण के पूजा को लेकर कई लोगों ने दिनभर गर्भ उपवास रखकर शाम के वक्त विधि-विधान से पूजा अर्चना की। शुक्रवार की रात भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ पूरा शहर भगवान की पूजन में डूब गये। मंदिर कमिटी के जुड़े लोग समेत शहर वासियों ने पूरे उत्साह के साथ श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को यादगार बनाने के लिये युवाओं की टोली अपने-अपने हिसाब से तैयारी कर रखी थी। इस दौरान शुक्रवार को रातभर मंदिरों व पूजा पंडालों में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। भगवान के जन्म होते ही लोग जन्मोत्सव की धूम में जुट गये। इधर श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को दिनभर बाजारों में रौनक रही। लोग पूजन सामग्रियों की खरीददारी करते दिखे। वस्त्र दुकानों पर भी रौनक दिखी।ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित कृष्ण तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना शुरू होगी। जन्मोत्सव के मौके पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित होगा। शनिवार को दिनभर मंदिरों व पूजा पंडालों में भगवान श्री कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। वहीं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर व पूजा पंडाल परिसरों में मेले का भव्य आयोजन किया गया है। शुक्रवार से ही रंग-बिरंगे खिलौने, मिठाईयां समेत फास्ट फूड आदि की दुकानें पहुंचने लगी थी। वहीं कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम व नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।अररिया कला केंद्र में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियांअररिया, वरीय संवाददाता।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को अररिया कला केंद्र की ओर से एक छोटे एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अररिया कला केंद्र के बच्चे दीपशिखा रॉय, सोनाक्षी सिंह, सर्वश्री बोस, भाग्यश्री बोस,निवेद बोस, सृजनी बनर्जी,सप्तक बनर्जी,एकांश सोमानी, यश सोमानी, वेदिका कुमारी, आद्या कुमारी, श्रेया सिंह राजपूत, पूर्वी कुमारी,सिमरन चौधरी, आयुषी कुमारी , राजनंदिनी कुमारी,अस्मि आर्या,अमृति रानी एवं ट्विंकल कुमारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों की सुंदर वेशभूषा, नृत्य और अभिनय ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, कला एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि और संस्कार विकसित करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर निर्देशिका मौसमी सिन्हा ने बच्चों, अभिभावकों एवं अररिया कला केंद्र से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं।अररिया फोटो 04 श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती अररिया कला केंद्र की बच्चियांनंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...फारबिसगंज, एक संवाददाता।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर फारबिसगंज शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों, ठाकुरबाड़ियों एवं पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। संध्या होते ही मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा शहर श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया।शहर के धर्मशाला चौक स्थित नवनीत पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडाल की सजावट और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न पूजा समितियों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई।जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के श्री सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी, श्री गोदना ठाकुरबाड़ी, श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी तथा सुल्तान पोखर स्थित वीर हनुमान मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए गए। पूर्व विधायक मंचन केशरी के छुआपट्टी स्थित आवासीय परिसर में भी शुक्रवार की देर संध्या से भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। स्थानीय भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...’ सहित भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नृत्य करते रहे। भजनों की अमृतवर्षा के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था।इधर, जन्माष्टमी को लेकर शहर के अधिकांश घरों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं एवं बच्चों ने अपने-अपने घरों में लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों और पूजा स्थलों पर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी। देर रात तक चले धार्मिक आयोजनों से फारबिसगंज का माहौल पूरी तरह कृष्णमय बना रहा।मूंछ वाले श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़े श्रद्धालुरानीगंज। एक संवाददाता।भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रानीगंज के जामुन घाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगा हुआ था। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं प्रखंड के परमानंदपुर गांव स्थित करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में हर वर्ष कृष्ण अष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी ग्रामीणों और युवाओं की अगुवाई में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया है।मूंछ वाले श्रीकृष्ण की प्रतिमा है खास:परमानंदपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की सबसे खास पहचान यहां स्थापित होने वाली भगवान श्रीकृष्ण की मूंछ वाली प्रतिमा है। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के मुख पर मूंछ दिखाई देती है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सदियों पहले एक व्यक्ति के सपने में मूंछ वाले भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हुए थे। इसके बाद से ही मंदिर में स्थापित होने वाली श्रीकृष्ण की प्रतिमा में मूंछ बनाई जाती है। इस अनूठी परंपरा को ग्रामीण आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाते आ रहे हैं।मंदिर के नाम 52 बीघा जमीन दान:ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश झा ने बताया कि मंदिर के नाम करीब 52 बीघा जमीन दान में दी गई है। गांव के बुजुर्ग गणेश चंद्र झा ने मंदिर के लिए यह जमीन दान की थी। मंदिर के पंडित महेंद्र नाथ झा और आयोजन समिति के सदस्य मिथिलेश झा ने बताया कि यहां देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी तैयार की जाती हैं। जन्माष्टमी को लेकर कई माह पहले से ही ग्रामीण तैयारियों में जुट जाते हैं।जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालु:जन्माष्टमी महोत्सव में परमानंदपुर के अलावा हिंगना औराही, गीतवास, लक्ष्मीपुर, कुपाड़ी, हांसा, छतियौना, खरहट, सिमराहा, मधुलता, बिशनपुर समेत जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस गांव के जो लोग देश-विदेश में रहते हैं, वे भी जन्माष्टमी के अवसर पर अपने गांव जरूर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रानीगंज थाना पुलिस के अधिकारियों व जवानों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।रानीगंज फ़ोटो। 01 परमानंदपुर गांव में बना भगवान श्रीकृष्ण के मूंछों वाली प्रतिमा।भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में बच्चों ने सबका मन मोहाजोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में आकर्षक वेशभूषा धारण कर रैम्प वॉक किया। किसी बच्चे ने श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया तो किसी ने राधा के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों की पोशाक, आत्मविश्वास, रैम्प वॉक और नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के निदेशक खुर्शीद खान, कोऑर्डिनेटर राजू झा तथा शिक्षिका अलका तामांग शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के डांस शिक्षक बीपीन चौधरी, सूर्या, अरमान, पिंकी धर, ज्ञानू, काजल, रवि, सुनील, ऋचा झा सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिक्षकों ने बच्चों को नृत्य, संगीत, वेशभूषा और मंच प्रस्तुति की तैयारी में मार्गदर्शन किया।अररिया के ठिलामोहन गांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य पूजा-अर्चना।अररिया, एक संवाददाताअररिया के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठिलामोहन गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य पूजा-अर्चना की गयी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बताया गया कि ठिलामोहन गांव में करीब 125 वर्षों से से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। जन्माष्टमी को लेकर गांव में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की तथा प्रसाद का वितरण किया। शाम के समय पूजा स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा में देवनारायण ठाकुर, राजेश ठाकुर, नवल किशोर ठाकुर, राकेश ठाकुर, अरविंद ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।विराटनगर में आज निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावनाजोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नेपाल के विराटनगर में पांच सितंबर को ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर तिनपैनी चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।राधाकृष्ण मंदिर से राधा-कृष्ण की युगल जोड़ी की आकर्षक प्रतिमा के साथ रथयात्रा निकलेगी, जो विराटनगर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।रथयात्रा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन कर संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें रथ संचालन, पुरुष स्वयंसेवक, महिला स्वयंसेविका, लोक संस्कृति, आकस्मिक उपचार, पेयजल, स्वागत द्वार निर्माण, हरि कीर्तन, झंडा व्यवस्था तथा आंतरिक सुरक्षा उपसमिति प्रमुख हैं।रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों के अनुसार, पुरी के बाद विराटनगर की रथयात्रा को देश की प्रमुख ऐतिहासिक रथयात्राओं में माना जाता है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस वर्ष भी दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।पलासी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपलासी (ए.सं)। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पलासी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस क्रम प्रखंड के सोहागपुर, कनखुदिया,बरदबट्टा, फुलसारा,मजलिसपुर, पलासी, रामनगर,कोढैली मालद्वार सहित अन्यमंदिरों एवं पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण,राधा, रुक्मणी आदि की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी। दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आरती की और प्रसाद का वितरण किया।..राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो.. से गूंजा भरगाम प्रखंड क्षेत्रभरगामा। निज संवाददाताभगवान श्रीकृष्ण के जन्मोसव का पर्व जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया । इस इस दौरान क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिरों पर ..राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो.. जैसे भक्ति भजनों से क्षेत्र का माहौल गूंज उठा है । खासकर प्रखंड के चरैया मंगलवार गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर समेत क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी , राधा रमन स्थान कृष्ण मंदिर , जयनगर गांव स्थित मोडकाही कृष्ण मंदिर , महथावा बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी , सिरसिया कला गांव स्थित कृष्ण मंदिर सहित कई कृष्ण मंदिरो मे धुमधाम से पूजनोसव शुरू हो गया । वही शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव चरैया मंगलवार कृष्ण मंदिर सहित सभी मंदिरों में भक्तों के द्वारा दही मधुर मिष्ठान चढ़ाने की होड़ लग गई। जबकि शनिवार को चरैया मंगलवार कृष्ण मंदिर और सिरसिया कला मंदिर में पूजा एवं थाल व बांसुरी चढ़ावा किया जाएगा। इधर जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर श्री राधे कृष्ण मंदिरो को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है । इस अवसर पर मानुलहपट्टी गांव स्थित राधारमण स्थान कृष्ण मंदिर व मंगलवार गांव स्थित कृष्ण मंदिर परिसर मे दो दिनो तक भजन संध्या का भी विशेष आयोजन किया गया है । वही भरगाम कृष्ण मंदिर में रामलील का आयोजन किया गया है । हालांकि प्रखंड मुख्यालय स्थित भरगामा दरबार ओला ठाकुरबाड़ी में भी इस वर्ष भी इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है । स्थानीय समाजसेवी निरज सिंह , बबलू सिंह उर्फ राजीव सिंह, मानस सिंह , काजू सिंह, विकास सिंह , बब्बन सिंह , चंदन सिंह , अजय सिंह आदि ने बताया इस दौरान विधि व्यवस्था के अलावे साफ-सफाई, लाइट, व अतिथियों को रहने ठहरने खाने पीने की उत्तम व्यवस्था रहेगी। मंदीर परिषर को रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया है । साथ भव्य तोरण द्वार , फूल सज्जा से सजावट की गई है । इधर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार गांव सहित कदमाहा , महथावा , सिरसिया कला व अन्य राधा कृष्ण मंदीर के प्रागण मे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा के लिए पुलिस वलो की तैनाती की गई है । बहरहाल इस पूजा को लेकर ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है । विशेषकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैकुर्साकांटा में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहारकुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिप्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित बखरी, बटराहा, बलचंदा, हत्ता और सौरगांव आदि ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार को लेकर उत्साह चरम पर है। जगह जगह भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। पूजा और दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर जगह जगह मेला का आयोजन किया गया है। जहां बच्चे जाकर जमकर खरीदारी कर रहे है। महिलाऐं इस अवसर पर उपवास व्रत कर पूजा अर्चना की। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावटी सामानों से सजाया गया है। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजायी गयी हैं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। सुबह से ही लोगों में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां ने किया भावविभोरसिकटी: प्रखंड क्षेत्र में श्री कृष्णा जन्माष्टमी की रही धूमसिकटी, एक संवाददाताप्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की प्रतिमाओं का विशेष शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी। जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शाम होते ही भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से मंदिर परिसर गूंज उठे। कई मंदिरों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां सजायी गयी थीं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘नंद के घर आनंद भयो’ के जयकारों से देर रात तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीण इलाकों में कई जगह मेले भी लगे, जहां बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-विधान से हो रही पूजा अर्चना