
एड्स रोकथाम के लिए शहर में निकाली जागरूकता रैली
अररिया, निज प्रतिनिधि विश्व एड्स दिवस दिवस पर सोमवार को जिले भर में कार्यक्रमों
अररिया, निज प्रतिनिधि विश्व एड्स दिवस दिवस पर सोमवार को जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। मौके पर कहीं जागरूकता रैली निकाली गई तो कहीं संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को एडस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विश्व एड्स दिवस पर आईटीसी केंद्र, पीपीटीसीटी, एसटीडी क्लीनिक और ब्लड बैंक को फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मोइज, डीपीएम संतोष कुमार, डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली शहर के चांदनी चौक सहित शहर के अन्य चौक चौराहों पर रुक रुककर हैंडबील आदि के जरिए लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। इससे पूर्व अधिकारी और कर्मियों को रेड रिबन लगाकर एचआईवी के प्रति जागरूक किया गया। सिविल सर्जन ने किया आईसीटीसी का निरीक्षण: विश्व एड्स दिवस के मौके पर सदर अस्पताल परिसर में संचालित आईसीटीसी, पीपीटीसीटी व रक्त केंद्र आदि का जायजा लिया। मौके पर सभी केंद्रों का सिविल सर्जन , सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का बारी बारी से निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने संबंधित कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उक्त केंद्रों के सफल संचालन को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिये। एचआईवी- एड्स के प्रति जागरूकता जरूरी: सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने विश्व एड्स दिवस पर जिले में एचआईवी- एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है। जागरूकता से हीं इससे बचा जा सकता है। उन्होंने समुदाय में इस विषय पर खुलकर बातचीत करने व संक्रमित मरीजों के साथ हर तरह के भेदभाव को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में एचआईवी परीक्षण व परामर्श बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। संक्रमितों के लिये जरूरी दवा व उपचार सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क है। मौके पर डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार, डीपीसी राकेश कुमार, डीसीएम सौरभ कुमार झा, डिस शाहिद फरहान, अकाउंटेंट मुरलीधर शाह जिला आईसीटीसी व ब्लड बैंक से जुड़े सभी कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




