ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियालोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश लिलोटिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा की चुनाव की तैयारी में जुट जायें। जनता की समस्या से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुने...

लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 14 Jul 2018 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश लिलोटिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा की चुनाव की तैयारी में जुट जायें। जनता की समस्या से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुने और उनका निदान करें।

केन्द्र की मोदी सरकार केवल झूठी घोषणाएं करनें में लगी है। जनता को गुमराह कर सत्ता पर काबिज हुई सरकार ने लोगों को चार वर्षों में सिर्फ ठगने का काम किया है।

राष्ट्रीय सचिव शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन सह मंथन शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में देश की जनता मोदी सरकार से तंग आ गई है। नये विकल्प के रूप में देश के लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। इससे पहले अररिया पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने की। सम्मेलन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार गगन, विधायक आबिदुर्रहमान, कोढ़ा विधायक पूनम पासवान, जिला प्रभारी प्रतिमा कुमारी, पूर्व विधायक इन्द्रानंद यादव, यमुना राम, इंतखाब आलम, आजादशत्रु, प्रभात सिंह मुन्ना, मनीष यादव, रंजन सिंह, विजय शंकर चट्टान सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

बुर्जुग कांग्रेसी सम्मानित : सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव राजेश लिलोटिया ने बुर्जुग कांग्रेस नेता पवन लाल मंडल, कुलानंद झा, रामलखन राम, आंनद मोहन सिन्हा, अब्दुल मन्नान अंसारी, देवेन्द्र ठाकुर, प्रमोद झा आदि शामिल थे। सम्मेलन में डा. सदरे आलम, अब्दुल सलाम, शंकर प्रसाद साह, शाद अहमद, आबिद हुसैन अंसारी, लीलानंद यादव, टीएन यादव, मनोज झा, ओवेश यासीन, शशिभूषण झा, इरशादुर्रहमान, मो. जफरूल हसन, मासूम अंसारी, अखलाकुर्रहमान को सम्मानित किये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें