अररिया : आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला हुई जख्मी
अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुरकेली वार्ड संख्या आठ में आपसी विवाद
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 30 Dec 2024 11:26 PM

अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुरकेली वार्ड संख्या आठ में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के तुरकेली वार्ड संख्या आठ निवासी जहां आरा बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।