भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी।
Feb 27, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
अररिया सदर प्रखंड के इटहरा गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी चिकित्सा जारी है। चिकित्सकों ने उसके सिर की गंभीर चोट के लिए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है।

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इटहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। वही जख्मी महिला के सर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी मुन्नी देवी बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



