
खेत गई महिला को विषैला सर्प ने डसा
संक्षेप:
अररिया सदर प्रखंड के झमटा वार्ड संख्या 12 में एक महिला को विषैला सर्प ने डस लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। महिला का...
Sep 17, 2025 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झमटा वार्ड संख्या 12 में खेत गई महिला को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश महिला का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के झमटा वार्ड संख्या 12 निवासी गफ्फार की पत्नी हलीमा बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




